केंटकी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 14:06, 20 February 2014 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''केंटकी''' संयुक्त राज्य अमरीका के पूर्वी मध्य भाग ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

केंटकी संयुक्त राज्य अमरीका के पूर्वी मध्य भाग का एक राज्य, जो अलेघनी पर्वत के पश्चिम ओहायो नदी के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। इसके उत्तर में इलिनाय, इंडियाना तथा ओहायो, पूर्व में वरजीनिया एवं पश्चिमी वरजीनिया, दक्षिण में टेनेसी तथा पश्चिम में मिसोरी राज्य हैं। 'फ्रैंकफोर्ट' केंटकी की राजधानी है।[1]

  • केंटकी का क्षेत्रफल 40,395 वर्गमील तथा वर्ष 1970 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या 31,60,655 है।
  • इसके मध्य में 'बलुग्रास' नामक समृद्ध कृषि क्षेत्र है, जो मक्का, तंबाकू तथा पटुआ उत्पादन के लिये प्रसिद्ध है।
  • कंबरलैंड का पठार, जो इसके पूर्वी भाग में स्थित है, कोणधारी एवं पतझड़ वाले वनों से ढका है।
  • चूने की चट्टानों से निर्मित 'पेनीरायल' नामक क्षेत्र कम उपजाऊ है।
  • केंटकी में पाये जाने मुख्य खनिज कोयला, पेट्रोल, गैस एवं फेल्स्पार हैं।
  • यहाँ कोयला उत्तर-पूर्व में 8,000 वर्ग मील तथा पश्चिम में 5,000 वर्ग मील में पाया जाता है।
  • 'लईविले'[2], 'कोविंगटन'[3], 'सिनसिनाटी'[4], 'लेक्सिंगटन'[5], 'पेडुका'[6] तथा 'ऐशलैंड'[7] इसके प्रमुख औद्योगिक एवं व्यापारिक नगर हैं।
  • ईविले में मोटर गाड़ियाँ, शराब, सिगरेट, खेल के सामान तथा कल पुर्जों का निर्माण होता है। ऐशलैंड तथा कोविगंटन इस्पात उद्योग के केंद्र हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. केंटकी (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 20 फ़रवरी, 2014।
  2. Louisville
  3. Covington
  4. Cincinati
  5. Lexington
  6. Paducah
  7. Ashland

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः