अंडलूशिया

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:56, 19 September 2014 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''अंडलूशिया''' स्पेन का एक प्रदेश है, जिसका क्षेत्रफल 33...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

अंडलूशिया स्पेन का एक प्रदेश है, जिसका क्षेत्रफल 33,711 वर्ग मील है। यह प्रदेश अत्यंत उपजाऊ, प्राकृतिक सौंदर्य से ओतप्रोत, मूर संस्कृति के स्मारकों से भरा हुआ, दक्षिणी स्पेन का एक विभाग है।[1]

  • इस प्रदेश के उत्तरी भाग में लोहे, ताँबे, सीसे, कोयले की खानों वाला सियरा मोरेना पर्वत स्थित है।
  • दक्षिण के भाग में हिमाच्छादित सियरा नेवादा है।
  • अंडलूशिया के मध्य के उपजाऊ मैदान में गेहूँ, जौ, शहतूत, नारंगी, अंगूर और मधु प्रचुर मात्रा में उत्पन्न होते हैं।
  • यहाँ पशुपालन के अंतर्गत घोड़े, गाय तथा भेड़ें पाली जाती हैं और ऊन, रेशम तथा चमड़े का काम होता है।
  • इस प्रदेश में मस्जिदों की प्रचुर संख्या प्राचीन काल के व्यापक अरब प्रभाव की द्योतक हैं। अरबों ने सन 711 में सर्वप्रथम इस प्रदेश में पदार्पण किया था।
  • अंडलूशिया की भाषा और संस्कृति एवं जनता पर प्रचुर अरब प्रभाव है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. अंडलूशिया (हिन्दी) भारतखोज। अभिगमन तिथि: 19 सितम्बर, 2014।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः