दौलत चित्रकार

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 06:03, 9 October 2011 by अवनी (talk | contribs)
Jump to navigation Jump to search

दौलत एक प्रख्यात मुग़ल चित्रकार, जिन्होंने बादशाह अकबर तथा जहांगीर, दोनों के शासनकाल तथा शाहजहां के संरक्षण में भी चित्रकारी की।

  • शाही सेवा में संलग्न परिवार में जन्मे दौलत संभवत: किसी चित्रकार के ही पुत्र थे।
  • दौलत रूपचित्र[1] बनाने में माहिर थे।
  • उन्हें तेहरान के गोलेस्तान महल के शाही पुस्तकालय में रखे एक चित्र संग्रह के हाशियों पर अपने तथा कई अन्य मुग़ल कलाकारों के रूपचित्र अंकित करने का श्रेय जाता है।
  • डायसन पेरिंस वाली 1596 की ख़म्सेह निज़ामी की प्रतिलिपि में, जो अब ब्रिटिश म्यूज़ियम में है, प्रख्यात लेखक अब्दुर्रहीम के साथ दौलत का रूपचित्र भी है, जो बादशाह जहांगीर द्वारा दोंनों को दिए सम्मान का द्योतक है।
  • दौलत ने अकबरनामा[2] तथा बाबरनामा[3] में कमाल के चित्र बनाए थे।
  • वह स्वर्ण-अलंकृति में भी दक्ष थे और उनकी दक्षता जहांगीर के लिए एकत्र किए गए चित्र संग्रहों में भी देखी जा सकती है।


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. पोर्ट्रेट
  2. चेस्टर बीटी संग्रह
  3. भारतीय राष्ट्रीय संग्रहालय

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः