एनी मसकैरिनी
(Redirected from Annie Mascarene)
एनी मसकैरिनी
| |
पूरा नाम | एनी मसकैरिनी |
जन्म | 6 जून, 1902 |
जन्म भूमि | तिरुवनंतपुरम, केरल |
मृत्यु | 19 जुलाई, 1963 |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | स्वतंत्रता सेनानी व राजनीतिज्ञ |
पार्टी | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
अन्य जानकारी | भारतीय आम चुनाव में एनी मसकैरिनी 1951 में पहली बार लोकसभा के लिए चुनी गयी थीं। वह केरल की पहली महिला सांसद थीं। |
एनी मसकैरिनी (अंग्रेज़ी: Annie Mascarene, जन्म- 6 जून, 1902; मृत्यु- 19 जुलाई, 1963) संविधान सभा की सदस्य थीं। त्रावणकोर राज्य में चल रहे स्वतंत्रता संग्राम में वह शामिल थीं। साल 1951 में वह पहली बार लोकसभा के लिए चुनी गयी थीं। भारत के संविधान को मूल रूप देने वाली समिति में 15 महिलाएं भी शामिल थीं। इन्होंने संविधान के साथ भारतीय समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एनी मसकैरिनी इन्हीं में से एक थीं।
- केरल के तिरुवनंतपुरम में जन्मी एनी मसकैरिनी प्रसिद्ध त्रावणकोर राज्य से आती थीं। उनका जन्म एक लैटिन कैथोलिक परिवार में हुआ था।
- वह त्रावणकोर राज्य से कांग्रेस में शामिल होने वाली पहली महिलाओं में से एक थीं और त्रावणकोर राज्य कांग्रेस कार्यकारिणी का हिस्सा बनने वाली पहली महिला बनीं।
- एनी मसकैरिनी त्रावणकोर में स्वतंत्रता और भारतीय राष्ट्र के साथ एकीकरण के आंदोलनों के नेताओं में से एक थीं।
- अपनी राजनीतिक सक्रियता के लिए उन्हें साल 1939 से साल 1977 से विभिन्न अवधि के लिए कैद किया गया था। जेल से बाहर आने के बाद भी वे लगातार समाजिक मुद्दों को उठाती रहीं।
- भारतीय आम चुनाव में एनी मसकैरिनी 1951 में पहली बार लोकसभा के लिए चुनी गयी थीं। वह केरल की पहली महिला सांसद थीं।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
- REDIRECTसाँचा:स्वतन्त्रता सेनानी