कृष्ण बल्लभ सहाय

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 09:51, 22 September 2020 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
कृष्ण बल्लभ सहाय
पूरा नाम कृष्ण बल्लभ सहाय
अन्य नाम कृष्ण बल्लभ
जन्म 31 दिसम्बर, 1866
जन्म भूमि पटना, बिहार
मृत्यु 3 जून, 1974
मृत्यु स्थान हजारीबाग, झारखण्ड
नागरिकता भारतीय
आंदोलन असहयोग आन्दोलन, किसान आन्दोलन, सविनय अवज्ञा आन्दोलन
कार्य काल मुख्यमंत्री, बिहार- 2 अक्टूबर 1963 से 5 मार्च 1967 तक
विद्यालय सेंट कोलम्बा कॉलेज़, हजारीबाग
पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
अन्य जानकारी के. बी. सहाय ने बिहार में मंत्रीय पद प्राप्त किया और सन 1963 में बिहार के मुख्यमंत्री नियुक्त हुए।
अद्यतन‎ 04:31, 07 अप्रैल- 2017 (IST)

कृष्ण बल्लभ सहाय (अंग्रेज़ी: Krishna Ballabh Sahay, जन्म- 31 दिसम्बर, 1866, पटना, बिहार; मृत्यु- 3 जून, 1974, हजारीबाग, झारखण्ड) भारत के सुप्रसिद्ध राष्ट्रभक्त एवं क्रांतिकारी थे, जो बाद में पहले बिहार के राजस्व मंत्री और फिर संयुक्त बिहार के मुख्यमंत्री भी बने।[1] के. बी. सहाय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़े थे। वह 2 अक्टूबर 1963 से 5 मार्च 1967 तक मुख्यमंत्री पद पर रहे।

परिचय

कृष्ण बल्लभ का जन्म बिहार के पटना ज़िले में सेखपुर नामक गांव में 31 दिसम्बर, 1898 में हुआ था। वे एक मध्यवर्गीय कायस्थ परिवार में से थे। कृष्ण बल्लभ सहाय ने पटना और हजारी बाग से अपनी शिक्षा ग्रहण की। जब वे कानून की शिक्षा प्राप्त कर रहे थे तो उन्होंने उसे छोड़ दिया।

आंन्दोलनों में योगदान

कृष्ण बल्लभ सहाय 1920 के असहयोग आन्दोलन में शामिल हो गए। सन 1923 में सहाय ने समाज पार्टी के मंत्री के रूप में बिहार विधान परिषद में प्रवेश किया। सविनय अवज्ञा आन्दोलन में दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। कृष्ण बल्लभ सहाय ने स्वामी सहजानंद द्वारा चलाए गये किसान आन्दोलन में सक्रिय रूप से सहयोग किया था।

बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री

के. बी. सहाय ने बिहार में मंत्रीय पद प्राप्त किया और सन 1963 में बिहार के मुख्यमंत्री नियुक्त हुए।

मृत्यु

कृष्ण बल्लभ का निधन 3 जून, 1974, को हजारीबाग, झारखण्ड में हो गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. कृष्ण बल्लभ सहाय (हिंदी) क्रांति 1857। अभिगमन तिथि: 7 अप्रैल, 2017।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

  1. REDIRECTसाँचा:स्वतन्त्रता सेनानी

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः