शहज़ादा दानियाल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:46, 26 May 2011 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) ('*'''शहज़ादा दानियाल''' मुग़ल सम्राट अकबर का तीसरा और ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
  • शहज़ादा दानियाल मुग़ल सम्राट अकबर का तीसरा और सबसे छोटा पुत्र था।
  • दानियाल का जन्म 1572 ई. में हुआ था, और वह अकबर का बहुत ही प्यारा पुत्र था।
  • वह उस मुग़ल सेना का सेनानायक था, जिसके आगे अहमदनगर को आत्मसमर्पण करना पड़ा था।
  • सन 1609 ई. में अकबर बादशाह ने शहज़ादा दानियाल को बुरहानपुर का सूबेदार बनाया था।
  • शहज़ादा दानियाल शिकार का शौकीन था, उसे 'आहूखान' (शिकारगाह) अधिक पसंद था।
  • दानियाल ने आहूखान (शिकारगाह) को अपनी पसंद के अनुसार महल, रहौज, नहरों, फूलों के तख़्ते और चारों ओर से अहाता बंदी करके सुरक्षित कर दिया था।
  • उसके इन सब प्रयासों से ही आहूखान आज भी अच्छी हालत में है।
  • शहज़ादा दानियाल को शराब पीने की बहुत गहरी आदत थी।
  • जब बादशाह अकबर को इस बात का पता लगा, तो उसने अब्दुल रहीम ख़ानख़ाना को फ़रमान भेजा, कि शहज़ादे को शराब पीने से रोका जाए।
  • अब्दुल रहीम ख़ानख़ाना ने आदेश का पालन करते हुए शहज़ादे को समझा दिया और सख़्त पहरा बैठा दिया, साथ ही आदेश दिए कि शराब की एक बूँद भी महल मे न आने पाये।
  • दानियाल शराब के बिना नहीं रह सकता था। उसने नौकरो को लालच दिया।
  • नौकरों ने महल में शराब लाने के लिए अनेक उपाय अपनाये, परंतु रहस्य खुल जाने से विफल हो गये।
  • दानियाल शराब के लिए और अधिक तडपने लगा, उसकी व्याकुलता को देखकर एक नौकर ने बंदूक़ की नली में शराब भरकर लाना शुरू कर दिया।
  • इसका कुछ समय तक पता न चल सका, परंतु नल की विषयुक्त शराब पीने के कारण दानियाल के शरीर में विष फेल गया।
  • इस प्रकार दानियाल जिस बंदूक़ से शिकार किया करता था, उसी से स्वयं वह भी मौत का शिकार हो गया।
  • 8 अप्रैल, 1604 में 23 वर्ष की यौवनावस्था में दानियाल का देहांत हो गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

भट्टाचार्य, सच्चिदानन्द भारतीय इतिहास कोश, द्वितीय संस्करण-1989 (हिन्दी), भारत डिस्कवरी पुस्तकालय: उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, 201।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः