कैंडी, श्रीलंका

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 06:28, 13 January 2020 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''कैंडी''' श्रीलंका के प्रमुख शहरों में से एक है। यह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

कैंडी श्रीलंका के प्रमुख शहरों में से एक है। यह शहर बौद्ध धर्म के मानने वालों के लिए पवित्र स्थान है। यहीं पर प्रसिद्ध 'दाँत का मंदिर' भी है, जिसे विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया है।

  • कैंडी श्रीलंका का प्रमुख शहर है जो कि इसके मध्य प्रांत में स्थित है।
  • श्रीलंका के प्राचीन राजाओं के युग की अंतिम राजधानी कैंडी थी।
  • यह शहर कैंडी पठार की पहाड़ियों के बीच में स्थित है, जो उष्णकटिबंधीय बागानों, मुख्य रूप से चाय के बागानों से आच्छादित है।
  • कैंडी मध्य प्रांत की राजधानी होने के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक और धार्मिक शहर भी है।
  • यहाँ 'श्री दलदा मालीगाव' या 'पवित्र दंत अवशेष का मंदिर' भी स्थित है, जिसे बौद्ध धर्मावलंबी बौद्ध धर्म के कुछ सबसे पवित्र पूजा स्थलों में से एक मानते हैं। 1988 में इस मंदिर को यूनेस्को द्वारा 'विश्व धरोहर स्थल' घोषित किया गया था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः