अश्मदंशना

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:12, 27 November 2012 by दिनेश (talk | contribs) (''''अश्मदंशना''' पौराणिक धर्म ग्रंथों और हिन्दू मान्य...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

अश्मदंशना पौराणिक धर्म ग्रंथों और हिन्दू मान्यताओं के अनुसार भवमालिनी की अनुयायिनी एक मातृका देवी का नाम है।[1]

अन्धकासुर संग्राम में अंधक के रूधिर से उत्पन्न हज़ारों अन्धकों का रूधिर पान कर विनाश करने के लिए भगवान शंकर द्वारा सृष्ट मानस मातृकाएँ जब शंकर की अनुमति के विरुद्ध त्रैलोक्य का भक्षण करने को उद्यत हुईं, तब शंकर जी की प्रार्थना पर नृसिंह भगवान ने पूर्वोक्त मातृकाओं से त्रैलोक्य की रक्षा करने के लिए अपने विभिन्न अंगों से 'वागीश्वरी' (या 'बाणीश्वरी'), माया, भवमालिनी (भगमालिनी) तथा काली- इन चार प्रधान देवियों की सृष्टि कर फिर प्रत्येक की आठ-आठ अनुचरी देवियों की सृष्टि की।[2]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. पौराणिक कोश |लेखक: राणाप्रसाद शर्मा |प्रकाशक: ज्ञानमण्डल लिमिटेड, आज भवन, संत कबीर मार्ग, वाराणसी |पृष्ठ संख्या: 36 |
  2. मत्स्यपुराण 179.71

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः