जानपदी
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:57, 10 April 2014 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''जानपदी''' पौराणिक धर्मग्रंथों के अनुसार एक देवकन्य...' के साथ नया पन्ना बनाया)
जानपदी पौराणिक धर्मग्रंथों के अनुसार एक देवकन्या थी, जिसे देवराज इन्द्र ने महर्षि शरद्वान गौतम की तपस्या भंग करने के लिए भूलोक पर भेजा था।
- शरद्वान गौतम घोर तपस्वी थे, जिनकी गिनती उस समय के महर्षियों में की जाती थी। उनकी विकट तपस्या ने इन्द्र को अत्यंत चिंता में डाल दिया था।
- इन्द्र ने शरद्वान की तपस्या को भंग करने के लिए 'जानपदी' नामक देवकन्या को उनके आश्रम में भेजा।
- जानपदी के सौंदर्य पर मुग्ध होकर शरद्वान गौतम का अनजाने ही वीर्यपात हो गया। वह वीर्य सरकंडे के समूह पर गिरकर दो भागों में विभक्त हो गया, जिससे एक कन्या और एक पुत्र का जन्म हुआ।
- शरद्वान धनुर्वेत्ता थे। वे धनुष बाण तथा काला मृगचर्म वहीं छोड़कर कहीं चले गये।
- शिकार खेलते हुए हस्तिनापुर के महाराज शांतनु को वे शिशु प्राप्त हुए। उन दोनों का नाम 'कृपि' और 'कृप' रखकर शांतनु ने उनका लालन-पालन किया।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज
Retrieved from "https://en.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=जानपदी&oldid=484123"