यशोदानंदन
- यशोदानंदन का कुछ भी विवरण ज्ञात नहीं है।
- 'शिवसिंह सरोज' में इनका जन्म संवत 1828 लिखा हुआ मिलता है।
- इनका एक छोटा सा ग्रंथ 'बरवै नायिका भेद' ही मिलता है जो नि:संदेह अनूठा है और रहीम के काव्य से अच्छा नहीं तो उसकी टक्कर का है।
- इनमें 9 बरवै संस्कृत में और 53 अवधी भाषा में हैं।
- अत्यंत मृदु और कोमल भाव अत्यंत सरल और स्वाभाविक रीति से व्यंजित हैं।
- भावुकता ही कवि की प्रधान विभूति है। भावुकता की दृष्टि से इनकी छोटी सी रचना बहुत ही बड़ी बड़ी रचनाओं से मूल्य में बहुत अधिक है।
- कवियों की श्रेणी में ये नि:संदेह उच्च स्थान के अधिकारी हैं।
संस्कृत
यदि च भवति बुधामिलनं किं त्रिादिवेन।
यदि च भवति शठमिलनं किं निरयेण
- भाषा
अहिरिनि मन कै गहिरिनि उतरु न देइ।
नैना करै मथनिया, मन मथि लेइ
तुरकिनि जाति हुरुकिनी अति इतराइ।
छुवन न देइ इजरवा मुरि मुरि जाइ
पीतम तुम कचलोइया हम गजबेलि।
सारस के असि जोरिया फिरौं अकेलि
|
|
|
|
|