शालिहोत्रसंहिता: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
(''''शालिहोत्रसंहिता''' विश्व इतिहास में घोड़े पर लिखी...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
No edit summary
 
Line 1: Line 1:
[[चित्र:Shalihotra-Manuscript.jpg|thumb|250px|शालिहोत्रसंहिता की पांडुलिपि के पृष्ठ]]
'''शालिहोत्रसंहिता''' विश्व इतिहास में घोड़े पर लिखी गई प्रथम पुस्तक है। इसे [[शालिहोत्र|शालिहोत्र ऋषि]] ने [[महाभारत|महाभारत काल]] से भी बहुत समय पूर्व लिखा था। शालिहोत्र (2,350 ई.पू.) हयगोष नामक ऋषि के पुत्र थे। वे पशु चिकित्सा के जनक माने जाते हैं। [[भारत]] में अनिश्चित काल से देशी अश्व चिकित्सक को 'शालिहोत्री' कहा जाता रहा है।
'''शालिहोत्रसंहिता''' विश्व इतिहास में घोड़े पर लिखी गई प्रथम पुस्तक है। इसे [[शालिहोत्र|शालिहोत्र ऋषि]] ने [[महाभारत|महाभारत काल]] से भी बहुत समय पूर्व लिखा था। शालिहोत्र (2,350 ई.पू.) हयगोष नामक ऋषि के पुत्र थे। वे पशु चिकित्सा के जनक माने जाते हैं। [[भारत]] में अनिश्चित काल से देशी अश्व चिकित्सक को 'शालिहोत्री' कहा जाता रहा है।


Line 12: Line 13:
==संबंधित लेख==
==संबंधित लेख==
{{संस्कृत साहित्य}}
{{संस्कृत साहित्य}}
[[Category:स्मृति ग्रन्थ]][[Category:साहित्य कोश]][[Category:पौराणिक कोश]]
[[Category:स्मृति ग्रन्थ]][[Category:संस्कृत साहित्य]][[Category:साहित्य कोश]][[Category:पौराणिक कोश]]
__INDEX__
__INDEX__

Latest revision as of 12:30, 10 January 2018

thumb|250px|शालिहोत्रसंहिता की पांडुलिपि के पृष्ठ शालिहोत्रसंहिता विश्व इतिहास में घोड़े पर लिखी गई प्रथम पुस्तक है। इसे शालिहोत्र ऋषि ने महाभारत काल से भी बहुत समय पूर्व लिखा था। शालिहोत्र (2,350 ई.पू.) हयगोष नामक ऋषि के पुत्र थे। वे पशु चिकित्सा के जनक माने जाते हैं। भारत में अनिश्चित काल से देशी अश्व चिकित्सक को 'शालिहोत्री' कहा जाता रहा है।

  • कहा जाता है कि शालिहोत्र द्वारा अश्व चिकित्सा पर लिखित प्रथम पुस्तक होने के कारण प्राचीन भारत में पशु चिकित्सा विज्ञान को 'शालिहोत्रशास्त्र' नाम दिया गया।
  • शालिहोत्रसंहिता का वर्णन आज संसार की अश्व चिकित्सा विज्ञान पर लिखी गई पुस्तकों में किया जाता है।
  • 48 प्रकार के घोड़ों का वर्णन शालिहोत्रसंहिता में किया गया है। इसमें घोड़ों का वर्गीकरण बालों के आवर्तों के अनुसार किया गया है। इसमें लंबे मुँह और बाल, भारी नाक, माथा और खुर, लाल जीभ और होठ तथा छोटे कान और पूँछ वाले घोड़ों को उत्तम माना गया है। मुँह की लंबाई 2 अंगुल, कान 6 अँगुल तथा पूँछ 2 हाथ लिखी गई है। घोड़े का प्रथम गुण 'गति का होना' बताया है। उच्च वंश, रंग और शुभ आवर्तों वाले अश्व में भी यदि गति नहीं है, तो वह बेकार है। शरीर के अंगों के अनुसार भी घोड़ों के नाम, त्रयण्ड (तीन वृषण वाला), त्रिकर्णिन (तीन कान वाला), द्विखुरिन (दो खुर वाला), हीनदंत (बिना दाँत वाला), हीनांड (बिना वृषण वाला), चक्रवर्तिन (कंधे पर एक या तीन अलक वाला), चक्रवाक (सफेद पैर और आँखों वाला) दिए गए हैं। गति के अनुसार तुषार, तेजस, धूमकेतु एवं ताड़ज नाम के घोड़े बताए हैं।
  • शालिहोत्रसंहिता में घोड़े के शरीर में 12,000 शिराएँ बताई गई हैं। बीमारियाँ तथा उनकी चिकित्सा आदि, अनेक विषयों का उल्लेख पुस्तक में किया गया है, जो इनके ज्ञान और रुचि को प्रकट करता है। इसमें घोड़े की औसत आयु 32 वर्ष बताई गई है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

श्रुतियाँ