इल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:20, 22 November 2012 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''इल''' प्रजापति कर्दम के पुत्र और वाह्लीक देश के राज...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

इल प्रजापति कर्दम के पुत्र और वाह्लीक देश के राजा थे। एक समय शिकार खेलते हुये वे उस स्थान पर जा पहुँचे, जहाँ कार्तिकेय का जन्म हुआ था। यहाँ भगवान शंकर अपने सेवकों के साथ पार्वती का मनोरंजन करते थे। उस प्रदेश में शिव की माया से सभी प्राणी स्त्री वर्ग के हो गये थे।

राजा इल ने वहाँ देखा कि पार्वती को प्रसंन्न करने के लिए शंकर जी ने नारी रुप धारण कर रखा है। वहाँ के सब पशु-पक्षी भी मादा रुप में दिखाई पड़े। तभी इल और उसके साथी भी सुंदरियों में परिवर्तित हो गये। वे लोग बहुत चितित होकर शिव के पास पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुरुषत्व के अतिरिक्त वे कुछ भी मांग लें। हताश होकर वे लोग पार्वती क पास पहुंचे, क्योंकि वे आधे कर्मों की स्वामिनी थीं। पार्वती ने उन्हें एक मास स्त्री और दूसरे मास पुरुष-रुप में रहने का वर दिया। स्त्री का रूप पाकर वे पुरुष की बातें भुल जाते थे। उन सुदरियों को मार्ग में तपस्यारत चन्द्र पुत्र बुध मिले। बुध इल, जो स्त्री रूप में 'इला' कहलाते थे, पर आसक्त हो गये। शेष सुंदरियों के लिए 'कि पुरुषी' जाति के रूप में वहीं रहने की व्यावस्था करके बुध ने इला से विवाह कर लिया। इला के स्त्री-पुरुष रूप धारण करने का क्रम चलता रहा, किंतु साथ ही उसने कालांतर में बुध के पुत्र पुरुरवा को जन्म दिया। तदनंतर बुध के पुत्र ने ब्राह्मणों को बुलाकर अश्वमेघ यज्ञ करवाया, जिससे प्रसंन्न होकर शंकर ने इला को पुन: पुरुष (इल) बना दिया। अपना भूतपूर्व नगर वाह्लीक अपने पुत्र शशबिदु को सौपकर राजा इल ने 'प्रतिष्ठानपुर' बसाया। ब्रह्मलोक जाते हुए उन्होंने प्रतिष्ठानपुर पुरुरवा को सौप दिया

  1. REDIRECTसाँचा:इन्हें भी देखें


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः