स्वागत -आरसी प्रसाद सिंह

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 06:43, 2 March 2012 by फ़ौज़िया ख़ान (talk | contribs) ('{{पुनरीक्षण}} {| style="background:transparent; float:right" |- | {{सूचना बक्सा कविता |...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
चित्र:Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"
स्वागत -आरसी प्रसाद सिंह
कवि आरसी प्रसाद सिंह
जन्म 19 अगस्त 1911
जन्म स्थान एरौत गाँव, बिहार
मृत्यु 15 नवंबर 1996
मुख्य रचनाएँ नन्ददास, रजनीगंधा
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची
आरसी प्रसाद सिंह की रचनाएँ

स्वागत, मुदमंगलमय सहर्ष
हे नूतन ऋतु, हे नवल वर्ष !

बिखरे चरणों पर मुक्तमाल, यह शरत्सुंदरी की प्रसन्न
दल-दल पर दूर्वादल-प्रवाल ! आनन श्री छायापथ प्रपन्न
फैला जो नव रवि-रश्मि-जाल, आली शेफाली की सुगंध

ये चहक उठे बन-बिहंग-बाल !!
उमड़ी हरियाली में अबंध !
पा प्रथम तुम्हारा पुलक-स्पर्श
छलका कवि का यौवन-विमर्श
स्वागत-सहर्ष, हे नवल वर्ष !
स्वागत-सहर्ष, हे नवल वर्ष !
उतरा वनगिरि से सुख-प्रपात
रे मंद-मंद दक्षिणी वात
यामिनी चारु चंद्रिका-स्नात
मंगल संध्या-मंगल प्रभात !
यह नवजीवन का नवोत्कर्ष
स्वागत-स्वागत, हे नवल वर्ष !



इस शारद सुषमा में सकाल
जागो, जीवन के स्वर्ण-काल !
नव ध्येय, चाह नव, नवोत्साह, ले द्वेष-प्रेम, संघर्ष-हर्ष
नव-नव भावों का नव उछाह !
इतिहास बना अब विगत वर्ष
रे भेद पुरातन दोष-कोष आ,
नव पल, नव क्षण, दिवस-मास
गूँजे नवयुग का शंख-घोष !!!
नव प्रगति ह्रास, नव अश्रु-ह्रास !
फूलो वन-वन की ढाल-डाल
चमका प्राची में ज्योति-भाल
इस शारद सुषमा में सकाल, जागो मेरे नव उषाः काल !
हो मंगलमय भावी विधान
जाग्रत स्वदेश गौरव महान् !
मंगलमय कण-कण, हृदय, प्राण
नव मंत्र, तंत्र नव, ज्ञान-ध्यान !!
खोलो भविष्य का अंतराल
मेरे नित-नूतन क्रांति-काल !

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः