गीत-ग़ज़ल -आरसी प्रसाद सिंह

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 06:47, 2 March 2012 by फ़ौज़िया ख़ान (talk | contribs) ('{{पुनरीक्षण}} {| style="background:transparent; float:right" |- | {{सूचना बक्सा कविता |...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
चित्र:Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"
गीत-ग़ज़ल -आरसी प्रसाद सिंह
कवि आरसी प्रसाद सिंह
जन्म 19 अगस्त 1911
जन्म स्थान एरौत गाँव, बिहार
मृत्यु 15 नवंबर 1996
मुख्य रचनाएँ नन्ददास, रजनीगंधा
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची
आरसी प्रसाद सिंह की रचनाएँ

हो गई हैं चार आँखें यार से
लड़ गई तलवार क्यों तलवार से

आप क्या हैं ? आपको मालूम क्या ?
पूछिये अपने किसी बीमार से

प्यार का कुछ और ही दस्तूर है
रंग लाता और कुछ तकरार से

मौत ने क्यों कर दिया हमको अलग ?
हम कभी चिपके न थे संसार से

शत्रु को हरगिज न छोटा जानिए
जल गया घर एक ही अंगार से

किस बला का नाम औरत रख दिया ?
कौन बचता है दुतरफ़ा धार से

ज़िंदगी ही जब सलामत है नहीं
माँग क्या कुछ और हो सरकार से

जो बनी अपनी हिफ़ाजत के लिए
हम गये टकरा उसी दीवार से

आदमी हम भी कभी थे काम के
गो कि लगते हैं कभी बेकार से

अब कमर कस कूच करना चाहिए
आ रही आवाज़ सीमा पार से

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः