सुदामा पांडेय 'धूमिल'

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 08:33, 11 February 2018 by गोविन्द राम (talk | contribs) (''''सुदामा पांडेय धूमिल''' (अंग्रेज़ी:''Sudama Panday Dhoomil'', जन्म:...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

सुदामा पांडेय धूमिल (अंग्रेज़ी:Sudama Panday Dhoomil, जन्म: 9 नवंबर, 1936 - मृत्यु: 10 फ़रवरी, 1975) हिन्दी के समकालीन कवि थे। उनकी कविताओं में आज़ादी के सपनों के मोहभंग की पीड़ा और आक्रोश की सबसे सशक्त अभिव्यक्ति मिलती है। व्यवस्था जिसने जनता को छला है, उसको आइना दिखाना मानो धूमिल की कविताओं का परम लक्ष्य है।

जीवन परिचय

सुदामा पांडेय 'धूमिल' का जन्म 9 नवंबर 1936 को वाराणसी के निकट गाँव खेवली में हुआ था। उनके पूर्वज कहीं दूर से खेवली में आ बसे थे। धूमिल के पिता शिवनायक पांडे एक मुनीम थे व इनकी माता रजवंती देवी घर-बार संभालती थी। जब धूमिल ग्यारह वर्ष के थे तो इनके पिता का देहांत हो गया। आपका बचपन संघर्षमय रहा। धूमिल का विवाह 12 वर्ष की आयु में मूरत देवी से हुआ। 1953 में जब आपने हाईस्कूल उत्तीर्ण किया तो आप गांव के पहले ऐसे व्यक्ति थे जिसने मैट्रिक पास की थी। आर्थिक दबावों के रहते वे अपनी पढ़ाई जारी न रख सके। स्वाध्याय व पुस्तकालय दोनों के बल पर उनका बौद्धिक विकास होता रहा।

व्यावसायिक जीवन

रोजगार की तलाश 'धूमिल' को कलकत्ता ले आई। कहीं ढँग का काम न मिला तो लोहा ढोने का काम कया व मजदूरों की ज़िंदगी को करीब से जाना। इस काम की जानकारी उनके सहपाठी मित्र तारकनाथ पांडे को मिली तो उन्होंने अपनी जानकारी में उन्हें एक लकड़ी की कम्पनी मैसर्स तलवार ब्रदर्ज़ प्रा. लि. में नौकरी दिलवा दी। वहाँ वे लगभग डेढ वर्ष तक एक अधिकारी के तौर पर कार्यरत रहे। इसी बीच अस्वस्थ होने पर स्वास्थ्य-लाभ हेतु घर लौट आए। बीमारी के दौरान मालिक ने उन्हें मोतीहारी से गौहाटी चले जाने को कहा। 'धूमिल' ने अपने अस्वस्थ होने का हवाले देते हुए इनकार कर दिया। मालिक का घमंड बोल उठा, "आई एेम पेइंग फॉर माई वर्क, नॉट फॉर योर हेल्थ!"

'धूमिल' के स्वाभिमान पर चोट लगी तो मालिक को खरी-खरी सुना दी,"बट आई ऐम वर्किंग फॉर माई हेल्थ, नॉट वोर योर वर्क।"

फिर क्या था साढ़े चार सौ की नौकरी, प्रति घन फुट मिलने वाला कमीशन व टी. ए, डी. ए....'धूमिल' ने सबको लात लगा दी। इसी घटना से 'धूमिल' पूंजीपतियों और मज़दूरों के दृष्टिकोण व फ़ासले को समझे। अब उनका जनवादी संघर्ष उनकी कविता में आक्रोश बन प्रकट होने वाला था। धूमिल को हिंदी कविता के संघर्ष का कवि कहा जाता है।

1957 में 'धूमिल' ने कांशी विश्वविद्यालय के औद्योगिक संस्थान में प्रवेश लिया। 1958 में प्रथम श्रेणी से प्रथम स्थान लेकर 'विद्युत का डिप्लोमा' लिया। वहीं विद्युत-अनुदेशक के पद पर नियुक्त हो गए। फिर यही नौकरी व पदोन्नति पाकर वे बलिया, बनारससहारनपुर में कार्यरत रहे। 1974 में जब वे सीतापुर में कार्यरत थे तो वे अस्वस्थ हो गये। अपनी स्पष्टवादिता व अखड़पन के कारण उन्हें अधिकारियों का कोपभाजन होना पड़ा। उच्चाधिकारी अपना दबाव बनाए रखने के कारण उन्हें किसी न किसी ढँग से उत्पीड़ित करते रहते थे। यही दबाव 'धूमिल' के मानसिक तनाव का कारण बन गया। अक्टूबर 1974 को असहनीय सिर दर्द के कारण 'धूमिल' को काशी विश्वविद्यालय के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन ट्यूमर बताया। नवंबर 1974 को उन्हें लखनऊ के 'किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। यहाँ उनके मस्तिष्क का ऑपरेशन हुआ लेकिन उसके बाद वे 'कॉमा' में चले गए और बेहोशी की इस अवस्था में ही 10 फ़रवरी 1975 को वे काल के भाजक बन गए।[1]

कृतियाँ

धूमिल के चार काव्य-संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं जिनमें सम्मिलित हैं-

  • संसद से सड़क तक (इसका प्रकाशन स्वयं 'धूमिल' ने किया था)
  • कल सुनना मुझे (संपादन - राजशेखर)
  • धूमिल की कविताएं (संपादन - डॉ. शुकदेव)
  • सुदामा पाण्डे का प्रजातंत्र (संपादन - रत्नशंकर। रत्नशंकर 'धूमिल' के पुत्र हैं।)

उपरोक्त कृति 'संसद से सड़क तक' का प्रकाशन स्वयं 'धूमिल ने किया था व शेष का प्रकाशन मरणोपरांत विभिन्न प्रकाशकों द्वारा किया गया।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 सुदामा पांडेय धूमिल (हिंदी) भारत दर्शन। अभिगमन तिथि: 11 फ़रवरी, 2018।

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः