उमाकांत मालवीय

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
उमाकांत मालवीय
पूरा नाम उमाकांत मालवीय
जन्म 2 अगस्त, 1931
जन्म भूमि मुंबई, महाराष्ट्र
मृत्यु 11 नवम्बर, 1982
मृत्यु स्थान इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश
कर्म-क्षेत्र कवि एवं गीतकार
मुख्य रचनाएँ 'मेहंदी और महावर', 'देवकी', 'रक्तपथ', 'एक चावल नेह रींधा', 'सुबह रक्तपलाश की'
भाषा हिंदी
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी ‘नवगीत’ आंदोलन के वे एक प्रमुख उन्नायक थे। कई कवि सम्मेलनों में उनके ‘नवगीतों’ ने बड़ी धूम मचा दी थी।
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची

उमाकांत मालवीय (अंग्रेज़ी: Umakant Malviya, जन्म: 2 अगस्त, 1931 - मृत्यु: 11 नवम्बर, 1982) हिंदी के प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार थे।

संक्षिप्त परिचय

  • उमाकांत मालवीय का जन्म 2 अगस्त 1931 को मुंबई में हुआ उनका निधन 11 नवम्बर 1982 को इलाहाबाद में हुआ।
  • उमाकांत मालवीय की शिक्षा प्रयाग विश्वविद्यालय में हुई।
  • इन्होंने कविता के अतिरिक्त खण्डकाव्य, निबंध तथा बालोपयोगी पुस्तकें भी लिखी हैं।
  • काव्य-क्षेत्र में मालवीय जी ने नवगीत विधा को अपनाया।
  • ‘नवगीत’ आंदोलन के वे एक प्रमुख उन्नायक थे।
  • इनका मत है कि आज के युग में भावों की तीव्रता को संक्षेप में व्यक्त करने में नवगीत पूर्णतया सक्षम है।
  • कई कवि सम्मेलनों में उनके ‘नवगीतों’ ने बड़ी धूम मचा दी थी।
  • इन्होंने प्रयोगवाद और गीत-विद्या के समन्वय का प्रयत्न किया, जो एक ऐतिहासिक महत्व का कार्य था। उन पर एक स्मारिका भी निकाली है।

मुख्य कविता-संग्रह

  • `मेहंदी और महावर'
  • `देवकी'
  • `रक्तपथ'
  • 'एक चावल नेह रींधा'
  • 'सुबह रक्तपलाश की'



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः