सूरदास का काव्य

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 14:04, 27 April 2017 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) ('चित्र:Surdas Surkuti Sur Sarovar Agra-24.jpg|सूरदास, सूर कुटी, सूर सरोवर, [[आ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

[[चित्र:Surdas Surkuti Sur Sarovar Agra-24.jpg|सूरदास, सूर कुटी, सूर सरोवर, आगरा|thumb|250px]] सूरदास की रचना परिमाण और गुण दोनों में महान कवियों के बीच अतुलनीय है। आत्माभिव्यंजना के रूप में इतने विशाल काव्य का सर्जन सूर ही कर सकते थे, क्योंकि उनके स्वात्ममुं सम्पूर्ण युग जीवन की आत्मा समाई हुई थी। उनके स्वानुभूतिमूलक गीतिपदों की शैली के कारण प्राय: यह समझ लिया गया है कि वे अपने चारों ओर के सामाजिक जीवन के प्रति पूर्ण रूप में सजग नहीं थे, परन्तु प्रचारित पूर्वाग्रहों से मुक्त होकर यदि देखा जाय तो स्वीकार किया जाएगा कि सूर के काव्य में युग जीवन की प्रबुद्ध आत्मा का जैसा स्पन्दन मिलता है, वैसा किसी दूसरे कवि में नहीं मिलेगा।

यह अवश्य है कि उन्होंने उपदेश अधिक नहीं दिये, सिद्धान्तों का प्रतिपादन पण्डितों की भाषा में नहीं किया, व्यावहारिक अर्थात् सांसारिक जीवन के आदर्शों का प्रचार करने वाले सुधारक का बना नहीं धारण किया; परन्तु मनुष्य की भावात्मक सत्ता का आदर्शीकृत रूप गढ़ने में उन्होंने जिस व्यवहार बुद्धि का प्रयोग किया है, उससे प्रमाणित होता है कि वे किसी मनीषी से पीछे नहीं थे। उनका प्रभाव सच्चे कान्ता सम्मित उपदेश की भाँति सीधे हृदय पर पड़ता है। वे निरे भक्त नहीं थे, सच्चे कवि थे| ऐसे द्रष्टा कवि the, जो सौन्दर्य के ही माध्यम से सत्य का अन्वेषण कर उसे मूर्त रूप देने में समर्थ होते हैं। युगजीवन का प्रतिबिम्ब होते हुए उसमें लोकोत्तर सत्य के सौन्दर्य का आभास देने की शक्ति महाकवि में ही होती है, निरे भक्त, उपदेशक और समाज सुधारक में नहीं।[1] [2] [3] [4] सूरदास की जन्मतिथि एवं जन्मस्थान के विषय में विद्वानों में मतभेद है। 'साहित्य-लहरी' सूरदास जी की रचना मानी जाती है। 'साहित्य लहरी' के रचना-काल के सम्बन्ध में निम्न पद मिलता है-

मुनि पुनि के रस लेख।
दसन गौरीनन्द को लिखि सुवल संवत पेख।।


left|30px|link=सूरदास की रचनाएँ|पीछे जाएँ सूरदास का काव्य right|30px|link=सूरदास की मृत्यु|आगे जाएँ


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. सहायक ग्रन्थ-सूरदास: डा. ब्रजेश्वर वर्मा हिन्दी परिषद् प्रयाग विश्वविद्यालय
  2. सूर साहित्य: डा. हज़ारी प्रसाद द्विवेदी
  3. सूर व उनका साहित्य: डा. हरिवंशलाल शर्मा
  4. भारतीय साधना और सूरदास: डा. मुंशीराम शर्मा

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः