दाग़ देहलवी: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
No edit summary
Line 1: Line 1:
'''नवाब मिर्ज़ा ख़ाँ''' (जन्म- [[25 मई]], 1831, [[दिल्ली]]; मृत्यु- [[1905]], [[हैदराबाद]]) को [[उर्दू]] जगत में एक शायर के रूप में बहुत ऊँचा स्थान प्राप्त है। इन्हें 'दाग़ देहलवी' के नाम से भी जाना जाता है। उनके जीवन का अधिकांश समय दिल्ली में व्यतीत हुआ था, यही कारण है कि उनकी शायरियों में दिल्ली की तहजीब नज़र आती है। दाग़ देहलवी की शायरी इश्क और मोहब्बत की सच्ची तस्वीर पेश करती है।
'''नवाब मिर्ज़ा ख़ाँ''' (जन्म- [[25 मई]], 1831, [[दिल्ली]]; मृत्यु- [[1905]], [[हैदराबाद]]) को [[उर्दू]] जगत में एक शायर के रूप में बहुत ऊँचा स्थान प्राप्त है। इन्हें 'दाग़ देहलवी' ([[अंग्रेज़ी]]: Daagh Dehlvi) के नाम से भी जाना जाता है। उनके जीवन का अधिकांश समय दिल्ली में व्यतीत हुआ था, यही कारण है कि उनकी शायरियों में दिल्ली की तहजीब नज़र आती है। दाग़ देहलवी की शायरी इश्क़ और मोहब्बत की सच्ची तस्वीर पेश करती है।
==पारिवारिक परिचय==
==पारिवारिक परिचय==
[[मुग़ल]] [[शाहआलम प्रथम|बादशाह शाहआलम]], जो कि अन्धा हो चुका था, उसके आखिरी जमाने में [[पठान|पठानों]] का एक खानदान [[समरकंद]] से अपनी रोजी-रोटी की तलाश में [[भारत]] आया था। यह खानदान कुछ महीने तक जमीं-आसमान की खोज में इधर-उधर भटकता रहा और फिर [[दिल्ली]] के एक मोहल्ले बल्लीमारान में बस गया। इस खानदान की दूसरी पीढ़ी का एक नौजवान अहमद बख़्श ख़ाँ ने [[अलवर]] के राजा बख़्तावर सिंह के उस फौजी दस्ते की सरदारी का फ़र्ज़ निभाया, जो राजा की और से [[भरतपुर]] के राजा के ख़िलाफ़ [[अंग्रेज़|अंग्रेज़ों]] की मदद के लिए भेजा गया था। लड़ाई के मैदान में अहमद बख़्श ख़ाँ अपनी जान को दाँव पर लगाकर एक अंग्रेज़ की जान बचाता है। उसकी इस वफ़ादारी के लिए लॉर्ड लेक उसे [[फ़िरोजपुर]] और झरका की जागीरें इनाम में दे देता है।<ref name="ab">{{cite web |url=http://jakhira.com/2010/08/biography-daag-dehlavi/|title=परिचय- दाग़ देहलवी|accessmonthday= 12 मार्च|accessyear= 2013|last= |first= |authorlink= |format= |publisher= |language=हिन्दी}}</ref>
[[मुग़ल]] [[शाहआलम प्रथम|बादशाह शाहआलम]], जो कि अन्धा हो चुका था, उसके आखिरी ज़माने में [[पठान|पठानों]] का एक ख़ानदान [[समरकंद]] से अपनी रोजी-रोटी की तलाश में [[भारत]] आया था। यह ख़ानदान कुछ महीने तक ज़मीन-आसमान की खोज में इधर-उधर भटकता रहा और फिर [[दिल्ली]] के एक मोहल्ले बल्लीमारान में बस गया। इस ख़ानदान की दूसरी पीढ़ी के एक नौजवान अहमद बख़्श ख़ाँ ने [[अलवर]] के राजा बख़्तावर सिंह के उस फौजी दस्ते की सरदारी का फ़र्ज़ निभाया, जो राजा की और से [[भरतपुर]] के राजा के ख़िलाफ़ [[अंग्रेज़|अंग्रेज़ों]] की मदद के लिए भेजा गया था। लड़ाई के मैदान में अहमद बख़्श ख़ाँ ने अपनी जान को दाँव पर लगाकर एक अंग्रेज़ की जान बचाई थी। उसकी इस वफ़ादारी के लिए लॉर्ड लेक उसे [[फ़िरोजपुर]] और झरका की जागीरें इनाम में दे देता है।<ref name="ab">{{cite web |url=http://jakhira.com/2010/08/biography-daag-dehlavi/|title=परिचय- दाग़ देहलवी|accessmonthday= 12 मार्च|accessyear= 2013|last= |first= |authorlink= |format= |publisher= |language=हिन्दी}}</ref>
====पिता की फाँसी====
====पिता की फाँसी====
अहमद बख़्श ख़ाँ का बड़ा लड़का शम्सुद्दीन ख़ाँ, जो उसकी [[अलवर]] की मेवातन बीवी से उत्पन्न हुआ था, उसने जागीर में नाइंसाफ़ी के लिए अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई। वह ब्रिटिश रेजिडेंट के क़त्ल की भी साजिश रचने लगा। लेकिन उसकी इस साजिश का पता अंग्रेज़ सरकार को लग गया और उसे 1835 ई. में फाँसी दे दी गई। मिर्ज़ा दाग़ देहलवी इसी शम्सुद्दीन ख़ाँ की पहली और अंतिम संतान थे, जो बाद में उर्दू [[ग़ज़ल]] के इतिहास में नवाब मिर्ज़ा ख़ाँ दाग़ देहलवी के नाम से प्रसिद्ध हुए। अपने [[पिता]] की फाँसी के समय मिर्ज़ा दाग़ देहलवी मात्र चार साल और चार महीने के थे। अंग्रेज़ों के भय से दाग़ देहलवी की माँ वजीर बेगम कई वर्षों तक छिप कर रहीं और इस दौरान दाग़ देहलवी अपने मौसी के जहाँ रहे।
अहमद बख़्श ख़ाँ का बड़ा लड़का शम्सुद्दीन ख़ाँ, जो उसकी [[अलवर]] की मेवातन बीवी से उत्पन्न हुआ था, उसने जागीर में नाइंसाफ़ी के लिए अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई। वह ब्रिटिश रेजिडेंट के क़त्ल की भी साजिश रचने लगा। लेकिन उसकी इस साजिश का पता अंग्रेज़ सरकार को लग गया और उसे 1835 ई. में फाँसी दे दी गई। दाग़ देहलवी इसी शम्सुद्दीन ख़ाँ की पहली और अंतिम संतान थे, जो बाद में उर्दू [[ग़ज़ल]] के इतिहास में नवाब मिर्ज़ा ख़ाँ दाग़ देहलवी के नाम से प्रसिद्ध हुए। अपने [[पिता]] की फाँसी के समय दाग़ देहलवी मात्र चार साल और चार महीने के थे। अंग्रेज़ों के भय से दाग़ देहलवी की माँ वजीर बेगम कई वर्षों तक छिप कर रहीं और इस दौरान दाग़ देहलवी अपनी मौसी के जहाँ रहे।
==शिक्षा-दीक्षा==
==शिक्षा-दीक्षा==
कई वर्षों के भटकाव के बाद जब वजीर बेगम ने आखिरी [[मुग़ल]] बादशाह बहादुरशाह ज़फर के पुत्र और उत्तराधिकारी मिर्ज़ा फ़ख़रू से विवाह कर लिया, तब दाग़ देहलवी भी [[लाल क़िला दिल्ली|लाल क़िले]] में रहने लगे। यहाँ इनकी शिक्षा-दीक्षा आदि का अच्छा प्रबन्ध हो गया था। दाग़ देहलवी ने लाल क़िले में बारह वर्ष बिताए, लेकिन यह सब विलासिता मिर्ज़ा फ़ख़रू के देहांत के बाद इनके पास नहीं रही। बूढ़े बादशाह [[बहादुरशाह ज़फर]] की जवान मलिका जीनतमहल की राजनीति ने लाल क़िले में उन्हें रहने नहीं दिया। इस बार उनके साथ उनकी माता वजीर बेगम और साथ ही माता की कुछ जायज और नाजायज संताने भी थीं। मिर्ज़ा फ़ख़रू से मिर्ज़ा मोहम्मद खुर्शीद के अतिरिक्त, आगा तुराब अली से, जिनके यहाँ वजीर बेगम शम्सुद्दीन ख़ाँ की फाँसी के बाद कुछ दिन छुपी थीं आगा मिर्ज़ा शगिल और [[जयपुर]] के एक अंग्रेज़ से भी एक लड़का अमीर मिर्ज़ा और एक लड़की बादशाह बेगम शामिल थीं।<ref name="ab"/>
कई वर्षों के भटकाव के बाद जब वजीर बेगम ने आखिरी [[मुग़ल]] बादशाह [[बहादुरशाह ज़फर]] के पुत्र और उत्तराधिकारी मिर्ज़ा फ़ख़रू से [[विवाह]] कर लिया, तब दाग़ देहलवी भी [[लाल क़िला दिल्ली|लाल क़िले]] में रहने लगे। यहाँ इनकी शिक्षा-दीक्षा आदि का अच्छा प्रबन्ध हो गया था। दाग़ देहलवी ने लाल क़िले में बारह वर्ष बिताए, लेकिन यह सब विलासिता मिर्ज़ा फ़ख़रू के देहांत के बाद इनके पास नहीं रही। बूढ़े बादशाह [[बहादुरशाह ज़फर]] की जवान मलिका जीनतमहल की राजनीति ने लाल क़िले में उन्हें रहने नहीं दिया। इस बार उनके साथ उनकी माता वजीर बेगम और साथ ही माता की कुछ जायज़<ref>उचित</ref> और नाजायज़ संताने भी थीं। मिर्ज़ा फ़ख़रू से मिर्ज़ा मोहम्मद खुर्शीद के अतिरिक्त, आगा तुराब अली से, जिनके यहाँ वजीर बेगम शम्सुद्दीन ख़ाँ की फाँसी के बाद कुछ दिन छुपी थीं आगा मिर्ज़ा शगिल और [[जयपुर]] के एक अंग्रेज़ से भी एक लड़का अमीर मिर्ज़ा और एक लड़की बादशाह बेगम शामिल थीं।<ref name="ab"/>
==शायरी की शुरुआत==
==शायरी की शुरुआत==
लाल क़िले में बारह वर्ष रहते हुए दाग़ देहलवी ने अपनी शायरी से उस युग के बुजुर्ग शायरों, जैसे- [[ग़ालिब]], मौमिन, जौक, शेफ़्ता को ही नहीं चौकाया अपितु अपनी सीधी-सहज भाषा और उसके नाटकीय आकर्षण ने आम लोगों को भी उनका प्रशंसक बना दिया। इनकी [[ग़ज़ल]] के इस रूप ने [[भाषा]] को वह मंझाव और पारदर्शिता दी, जिसमे बारीक़ से बारीक़ ख्याल के इज़हार की नयी सम्भनाएँ थीं। ग़ालिब भी दाग़ के इस अंदाज से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके। दाग़ के एक जीवनी लेखक निसार अली शोहरत से उन्होंने एक बार कहा था- "दाग़ भाषा को न सिर्फ़ पाल रहा है, बल्कि उसे तालीम भी दे रहा है।"
लाल क़िले में बारह वर्ष रहते हुए दाग़ देहलवी ने अपनी शायरी से उस युग के बुजुर्ग शायरों, जैसे- [[ग़ालिब]], मौमिन, जौक, शेफ़्ता को ही नहीं चौकाया अपितु अपनी सीधी-सहज भाषा और उसके नाटकीय आकर्षण ने आम लोगों को भी उनका प्रशंसक बना दिया। इनकी [[ग़ज़ल]] के इस रूप ने [[भाषा]] को वह मंझाव और पारदर्शिता दी, जिसमे बारीक़ से बारीक़ ख्याल के इज़हार की नयी सम्भावनाएँ थीं। ग़ालिब भी दाग़ के इस अंदाज से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके। दाग़ के एक जीवनी लेखक निसार अली शोहरत से उन्होंने एक बार कहा था- "दाग़ भाषा को न सिर्फ़ पाल रहा है, बल्कि उसे तालीम भी दे रहा है।"
====रचनात्मक क्षमता====
====रचनात्मक क्षमता====
दाग़ की रचनात्मक क्षमता अपने समकालीन उर्दू शायरों से कहीं अधिक थी। उनका एक दीवान [[1857]] की लूटमार की भेट चढ गया था। दूसरा उनके [[हैदराबाद]] के निवास के दौरान किसी के हाथ की सफाई का शिकार हो गया। इन दो दीवानों के खो जाने के बावजूद दाग़ के पाँच दीवान 'गुलजारे दाग़', 'महताबे दाग़', 'आफ़ताबे दाग़', 'यादगारे दाग़', 'यादगारे दाग़- भाग-2', जिनमें 1038 से ज़्यादा गज़लें, अनेकों मुक्तक, [[रुबाई|रुबाईयाँ]], सलाम मर्सिये आदि शामिल थे। इसके अतिरिक्त एक 838 शेरों की मसनवी<ref>खंडकाव्य</ref> भी 'फरियादे दाग़' के नाम से प्रकाशित हुई। इतने बड़े शायरी के सरमाये में सिर्फ़ उनकी मोहब्बत की बाजारियत को ही उनकी शायरी की पहचान समझना सबसे बड़ी भूल होगी। यहाँ तक की [[फ़िराक़ गोरखपुरी]] जैसा समझदार आलोचक भी हुआ। इससे इंकार करना कठिन है कि [[लाल क़िला दिल्ली|लाल क़िले]] के मुजरों, [[कव्वाली|कव्वालियों]], अय्याशियों, अफीम शराब की रंगरंलियों से जिनकी ऊपरी चमक-दमक में उस समय की दम तोड़ती तहजीब की अंतिम हिचकियाँ साफ सुनाई देती थीं, दाग़ के बचपन और जवानी के शुरुआती वर्षों में प्रभावित हुए थे। इस दौर का सांस्कृतिक पतन उनके शुरू के इश्क के रवेये में साफ नज़र आता है। उनकी [[ग़ज़ल]] की नायिका भी इस असर के तहत बाज़ार का खिलौना थी, जिससे वो भी उन दिनों की परम्परा के अनुसार खूब खेले। लेकिन दाग़ देहलवी का कमाल यह है कि वह यहीं तक सिमित होकर नहीं रहे थे। उनकी शायरी में उनके व्यक्तित्व की भाँति, जिसमें आशिक, नजाराबाज़, [[सूफ़ी मत|सूफ़ी]], फनकार, दुनियादार, अतीत, वर्तमान एक साथ जीते-जागते हैं, कई दिशाओं का सफरनामा है। ये शायरी जिन्दा आदमी के विरोधाभासों का बहुमुखी रूप है, जिसे किसी एक चेहरे से पहचान पाना मुश्किल है।<ref name="ab"/>
दाग़ देहलवी की रचनात्मक क्षमता अपने समकालीन [[उर्दू]] शायरों से कहीं अधिक थी। उनका एक 'दीवान'<ref>ग़ज़लों की किताब</ref> [[1857]] की लूटमार की भेट चढ गया था। दूसरा उनके [[हैदराबाद]] के निवास के दौरान किसी के हाथ की सफाई का शिकार हो गया। इन दो दीवानों के खो जाने के बावजूद दाग़ देहलवी के पाँच दीवान 'गुलजारे दाग़', 'महताबे दाग़', 'आफ़ताबे दाग़', 'यादगारे दाग़', 'यादगारे दाग़- भाग-2', जिनमें 1038 से ज़्यादा गज़लें, अनेकों मुक्तक, [[रुबाई|रुबाईयाँ]], सलाम मर्सिये आदि शामिल थे, इसके अतिरिक्त एक 838 शेरों की मसनवी<ref>खंडकाव्य</ref> भी 'फरियादे दाग़' के नाम से प्रकाशित हुई। इतने बड़े शायरी के सरमाये<ref>पूँजी</ref> में सिर्फ़ उनकी मोहब्बत की बाजारियत को ही उनकी शायरी की पहचान समझना सबसे बड़ी भूल होगी। यहाँ तक की [[फ़िराक़ गोरखपुरी]] जैसा समझदार आलोचक भी हुआ। इससे इंकार करना कठिन है कि [[लाल क़िला दिल्ली|लाल क़िले]] के मुजरों, [[कव्वाली|कव्वालियों]], अय्याशियों, अफीम शराब की रंगरंलियों से जिनकी ऊपरी चमक-दमक में उस समय की दम तोड़ती तहजीब की अंतिम हिचकियाँ साफ सुनाई देती थीं, दाग़ के बचपन और जवानी के शुरुआती वर्षों में प्रभावित हुए थे। इस दौर का सांस्कृतिक पतन उनके शुरू के इश्क़ के रवेये में साफ नज़र आता है। उनकी [[ग़ज़ल]] की नायिका भी इस असर के तहत बाज़ार का खिलौना थी, जिससे वो भी उन दिनों की परम्परा के अनुसार खूब खेले। लेकिन दाग़ देहलवी का कमाल यह है कि वह यहीं तक सिमित होकर नहीं रहे थे। उनकी शायरी में उनके व्यक्तित्व की भाँति, जिसमें आशिक, नजाराबाज़, [[सूफ़ी मत|सूफ़ी]], फनकार, दुनियादार, अतीत, वर्तमान एक साथ जीते-जागते हैं, कई दिशाओं का सफरनामा है। ये शायरी जिन्दा आदमी के विरोधाभासों का बहुमुखी रूप है, जिसे किसी एक चेहरे से पहचान पाना मुश्किल है।<ref name="ab"/>
<blockquote><poem>काबे की है हवास कभी कूए बुताँ की है
<blockquote><poem>काबे की है हवास कभी कूए बुताँ की है
मुझको खबर नहीं, मेरी मिटटी कहाँ की है।</poem></blockquote>
मुझको खबर नहीं, मेरी मिटटी कहाँ की है।</poem></blockquote>
==दाग़ का इश्क़==
==दाग़ का इश्क़==
दाग़ देहलवी वर्ष [[1857]] की तबाहियों से गुजरे थे। [[दिल्ली]] के गली-मोहल्लों में लाशों का नज़ारा देखा था। लाल क़िले से निकलकर तिनका-तिनका जोड़कर जो आशियाना उन्होंने बनवाया था, उसे बिखरते हुए भी देखा। अपने दस-बारह साल के कलाम की बर्बादी के वह मात्र एक मजबूर तमाशाई बनकर रह गये थे। क़िले से निकले अभी मुश्किल से आठ-नो महीने ही हुए थे कि इस तबाही ने उन्हें घेर लिया। दिल्ली के हंगामों से गुजर कर दाग़ देहलवी ने [[रामपुर]] में पनाह ली। रामपुर से उनका संबंध उनकी मौसी उम्दा बेगम के पति रामपुर के नवाब युसूफ़ अली ख़ाँ के समय से था। दिल्ली के उजड़ने के बाद रामपुर उन दिनों असीर, अमीर, जहीर, निज़ाम और जलाला जैसे उस्तादों की आवाजों से आबाद था। नवाब शायरों का कद्रदान था। यहाँ दाग़ की शायरी भी खूब फली-फूली और उनकी आशिक़ाना तबियत भी।
दाग़ देहलवी वर्ष [[1857]] की तबाहियों से गुजरे थे। [[दिल्ली]] के गली-मोहल्लों में लाशों का नज़ारा उन्होंने देखा था। लाल क़िले से निकलकर तिनका-तिनका जोड़कर जो आशियाना उन्होंने बनवाया था, उसे बिखरते हुए भी देखा। अपने दस-बारह साल के कलाम की बर्बादी के वह मात्र एक मजबूर तमाशाई बनकर रह गये थे। क़िले से निकले अभी मुश्किल से आठ-नो महीने ही हुए थे कि इस तबाही ने उन्हें घेर लिया। दिल्ली के हंगामों से गुजर कर दाग़ देहलवी ने [[रामपुर]] में पनाह ली। रामपुर से उनका संबंध उनकी मौसी उम्दा बेगम के पति रामपुर के नवाब युसूफ़ अली ख़ाँ के समय से था। दिल्ली के उजड़ने के बाद रामपुर उन दिनों असीर, अमीर, जहीर, निज़ाम और जलाला जैसे उस्तादों की आवाजों से आबाद था। नवाब शायरों का कद्रदान था। यहाँ दाग़ देहलवी की शायरी भी खूब फली-फूली और उनकी आशिक़ाना तबियत भी।


मुन्नीबाई हिजाब नाम की गायिका-तवायफ़ से दाग़ देहलवी का मशहूर इश्क़ इसी माहौल की देन था। उनका यह इश्क़ आशिक़ाना कम और शायराना अथिक था। दाग़ देहलवी उस वक्त आधी सदी से अधिक उम्र जी चुके थे, जबकि मुन्नीबाई हर महफ़िल में जाने-महफ़िल होने का जश्न मना रही थी। अपने इस इश्क़ की दास्ताँ को उन्होंने 'फरयादे दाग़' में मजे के साथ दोहराया है। मुन्नीबाई से दाग़ का यह लगाव जहाँ रंगीन था, वहीं थोड़ा-सा संगीन भी। दाग़ देहलवी उनके हुस्न पर कुर्बान थे और वह नवाब रामपुर के छोटे भाई हैदरअली की दौलत पर मेहरबान थी।<ref name="ab"/> रामपुर में हैदरअली का रक़ीब<ref>किसी स्त्री से प्रेम करने वाले दो पुरुष</ref> बनकर दाग़ का रहना मुश्किल था। जब इश्क़ ने दाग़ को अधिक सताया तो उन्होंने हैदरअली तक अपना पैगाम<ref>सन्देश</ref> भिजवा दिया- "दाग़ हिजाब<ref>लाज, लज्जा, शर्म</ref> के तीरे नज़र का घायल है। आप के दिल बहलाने के और भी सामान हैं, लेकिन दाग़ बेचारा हिजाब को न पाए तो कहाँ जाए।" नवाब हैदरअली ने दाग़ की इस गुस्ताखी को न सिर्फ़ क्षमा कर दिया, बल्कि उनके खत का जवाब खुद मुन्नीबाई उन तक लेकर आई। नवाब हैदरअली का जवाब था कि- "दाग़ साहब, आपकी शायरी से ज़्यादा हमें मुन्नीबाई अजीज़ नहीं है।"
मुन्नीबाई हिजाब नाम की एक गायिका और तवायफ़ से दाग़ देहलवी का मशहूर इश्क़ इसी माहौल की देन था। उनका यह इश्क़ आशिक़ाना कम और शायराना अथिक था। दाग़ देहलवी उस वक्त आधी सदी से अधिक उम्र जी चुके थे, जबकि मुन्नीबाई हर महफ़िल में जाने-महफ़िल होने का जश्न मना रही थी। अपने इस इश्क़ की दास्ताँ को उन्होंने 'फरयादे दाग़' में मजे के साथ दोहराया है। मुन्नीबाई से दाग़ का यह लगाव जहाँ रंगीन था, वहीं थोड़ा-सा संगीन भी। दाग़ देहलवी उनके हुस्न पर कुर्बान थे और वह नवाब रामपुर के छोटे भाई हैदरअली की दौलत पर मेहरबान थी।<ref name="ab"/> रामपुर में हैदरअली का रक़ीब<ref>किसी स्त्री से प्रेम करने वाले दो पुरुष</ref> बनकर दाग़ देहलवी के लिए मुश्किल था। जब इश्क़ ने दाग़ देहलवी को अधिक सताया तो उन्होंने हैदरअली तक अपना पैगाम<ref>सन्देश</ref> भिजवा दिया- "दाग़ हिजाब के तीरे नज़र का घायल है। आप के दिल बहलाने के और भी सामान हैं, लेकिन दाग़ बेचारा हिजाब को न पाए तो कहाँ जाए।" नवाब हैदरअली ने दाग़ की इस गुस्ताख़ी<ref>धृष्टता, दु:साहस, बेबाकी, बदतमीज़ी</ref> को न सिर्फ़ क्षमा कर दिया, बल्कि उनके खत का जवाब खुद मुन्नीबाई उन तक लेकर आई। नवाब हैदरअली का जवाब था कि- "दाग़ साहब, आपकी शायरी से ज़्यादा हमें मुन्नीबाई अजीज़ नहीं है।"
<blockquote><poem>सबसे तुम अच्छे हो तुमसे मेरी किस्मत अच्छी
<blockquote><poem>सबसे तुम अच्छे हो तुमसे मेरी किस्मत अच्छी
ये ही कमबख्त दिखा देती है सूरत अच्छी</poem></blockquote>
ये ही कमबख्त दिखा देती है सूरत अच्छी</poem></blockquote>
Line 31: Line 31:
दाग़ देहलवी का बुढ़ापा आर्थिक संपन्नता के होते हुए भी आराम से व्यतीत नहीं हुआ। बीवी के देहांत ने उनके अकेलेपन को अधिक गहरा कर दिया था, जिसे बहलाने के लिए वह एक साथ कई तवायफ़ों को नौकर रखे हुए थे। इनमें सहिब्जान, उम्दजान, इलाहिजान, जद्दनबाई., सूरत की अख्तर जान ख़ास थीं। ये सब दाग़ देहलवी के दरबार की मुलाजिम<ref>नौकरानी, दासी</ref> थीं। दाग़ देहलवी से इन तवायफ़ों का रिश्ता शाम की महफ़िलों तक ही था। उनको शायरी के साथ [[संगीत]] का भी शौक था। ये सब तवायफ़ें अपने दौर की प्रसिद्ध गायिकाएँ भी थीं। दाग़ देहलवी की गज़लों की शौहरत में इन सुरीली आवाज़ों का भी बड़ा योगदान था।
दाग़ देहलवी का बुढ़ापा आर्थिक संपन्नता के होते हुए भी आराम से व्यतीत नहीं हुआ। बीवी के देहांत ने उनके अकेलेपन को अधिक गहरा कर दिया था, जिसे बहलाने के लिए वह एक साथ कई तवायफ़ों को नौकर रखे हुए थे। इनमें सहिब्जान, उम्दजान, इलाहिजान, जद्दनबाई., सूरत की अख्तर जान ख़ास थीं। ये सब दाग़ देहलवी के दरबार की मुलाजिम<ref>नौकरानी, दासी</ref> थीं। दाग़ देहलवी से इन तवायफ़ों का रिश्ता शाम की महफ़िलों तक ही था। उनको शायरी के साथ [[संगीत]] का भी शौक था। ये सब तवायफ़ें अपने दौर की प्रसिद्ध गायिकाएँ भी थीं। दाग़ देहलवी की गज़लों की शौहरत में इन सुरीली आवाज़ों का भी बड़ा योगदान था।
====निधन====
====निधन====
दाग़ देहलवी की अपनी कोई संतान नहीं थी। पत्नी के देहांत के बाद दूर-पास के रिश्तेदार, जिनको दाग़ देहलवी पाल रहे थे, वे उनके घर को आपसी मतभेद का महाभारत बनाये हुए थे। सबकी नज़रें केवल मौत की और बढ़ते हुए दाग़ देहलवी के बुढ़ापे पर ही थीं। हैदराबाद में ही 71-72 वर्ष की उम्र में उनका वर्ष [[1905]] में निधन हो गया।<ref name="ab"/>
दाग़ देहलवी की अपनी कोई संतान नहीं थी। पत्नी के देहांत के बाद दूर-पास के रिश्तेदार, जिनको दाग़ देहलवी पाल रहे थे, वे उनके घर को आपसी मतभेद का महाभारत बनाये हुए थे। सबकी नज़रें केवल मौत की और बढ़ते हुए दाग़ देहलवी के बुढ़ापे पर थी। [[हैदराबाद]] में ही 71-72 वर्ष की उम्र में उनका वर्ष [[1905]] में निधन हो गया।<ref name="ab"/>


<blockquote><poem>क्या मिला हमको जिंदगी के सिवा
<blockquote><poem>क्या मिला हमको जिंदगी के सिवा
वह भी दुश्वार, नातमाम, खराब।</poem></blockquote>
वह भी दुश्वार, नातमाम<ref>अपूर्ण, अधूरा</ref>, खराब।</poem></blockquote>


{{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक=प्रारम्भिक1|माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }}
{{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक=प्रारम्भिक1|माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }}

Revision as of 13:06, 12 March 2013

नवाब मिर्ज़ा ख़ाँ (जन्म- 25 मई, 1831, दिल्ली; मृत्यु- 1905, हैदराबाद) को उर्दू जगत में एक शायर के रूप में बहुत ऊँचा स्थान प्राप्त है। इन्हें 'दाग़ देहलवी' (अंग्रेज़ी: Daagh Dehlvi) के नाम से भी जाना जाता है। उनके जीवन का अधिकांश समय दिल्ली में व्यतीत हुआ था, यही कारण है कि उनकी शायरियों में दिल्ली की तहजीब नज़र आती है। दाग़ देहलवी की शायरी इश्क़ और मोहब्बत की सच्ची तस्वीर पेश करती है।

पारिवारिक परिचय

मुग़ल बादशाह शाहआलम, जो कि अन्धा हो चुका था, उसके आखिरी ज़माने में पठानों का एक ख़ानदान समरकंद से अपनी रोजी-रोटी की तलाश में भारत आया था। यह ख़ानदान कुछ महीने तक ज़मीन-आसमान की खोज में इधर-उधर भटकता रहा और फिर दिल्ली के एक मोहल्ले बल्लीमारान में बस गया। इस ख़ानदान की दूसरी पीढ़ी के एक नौजवान अहमद बख़्श ख़ाँ ने अलवर के राजा बख़्तावर सिंह के उस फौजी दस्ते की सरदारी का फ़र्ज़ निभाया, जो राजा की और से भरतपुर के राजा के ख़िलाफ़ अंग्रेज़ों की मदद के लिए भेजा गया था। लड़ाई के मैदान में अहमद बख़्श ख़ाँ ने अपनी जान को दाँव पर लगाकर एक अंग्रेज़ की जान बचाई थी। उसकी इस वफ़ादारी के लिए लॉर्ड लेक उसे फ़िरोजपुर और झरका की जागीरें इनाम में दे देता है।[1]

पिता की फाँसी

अहमद बख़्श ख़ाँ का बड़ा लड़का शम्सुद्दीन ख़ाँ, जो उसकी अलवर की मेवातन बीवी से उत्पन्न हुआ था, उसने जागीर में नाइंसाफ़ी के लिए अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई। वह ब्रिटिश रेजिडेंट के क़त्ल की भी साजिश रचने लगा। लेकिन उसकी इस साजिश का पता अंग्रेज़ सरकार को लग गया और उसे 1835 ई. में फाँसी दे दी गई। दाग़ देहलवी इसी शम्सुद्दीन ख़ाँ की पहली और अंतिम संतान थे, जो बाद में उर्दू ग़ज़ल के इतिहास में नवाब मिर्ज़ा ख़ाँ दाग़ देहलवी के नाम से प्रसिद्ध हुए। अपने पिता की फाँसी के समय दाग़ देहलवी मात्र चार साल और चार महीने के थे। अंग्रेज़ों के भय से दाग़ देहलवी की माँ वजीर बेगम कई वर्षों तक छिप कर रहीं और इस दौरान दाग़ देहलवी अपनी मौसी के जहाँ रहे।

शिक्षा-दीक्षा

कई वर्षों के भटकाव के बाद जब वजीर बेगम ने आखिरी मुग़ल बादशाह बहादुरशाह ज़फर के पुत्र और उत्तराधिकारी मिर्ज़ा फ़ख़रू से विवाह कर लिया, तब दाग़ देहलवी भी लाल क़िले में रहने लगे। यहाँ इनकी शिक्षा-दीक्षा आदि का अच्छा प्रबन्ध हो गया था। दाग़ देहलवी ने लाल क़िले में बारह वर्ष बिताए, लेकिन यह सब विलासिता मिर्ज़ा फ़ख़रू के देहांत के बाद इनके पास नहीं रही। बूढ़े बादशाह बहादुरशाह ज़फर की जवान मलिका जीनतमहल की राजनीति ने लाल क़िले में उन्हें रहने नहीं दिया। इस बार उनके साथ उनकी माता वजीर बेगम और साथ ही माता की कुछ जायज़[2] और नाजायज़ संताने भी थीं। मिर्ज़ा फ़ख़रू से मिर्ज़ा मोहम्मद खुर्शीद के अतिरिक्त, आगा तुराब अली से, जिनके यहाँ वजीर बेगम शम्सुद्दीन ख़ाँ की फाँसी के बाद कुछ दिन छुपी थीं आगा मिर्ज़ा शगिल और जयपुर के एक अंग्रेज़ से भी एक लड़का अमीर मिर्ज़ा और एक लड़की बादशाह बेगम शामिल थीं।[1]

शायरी की शुरुआत

लाल क़िले में बारह वर्ष रहते हुए दाग़ देहलवी ने अपनी शायरी से उस युग के बुजुर्ग शायरों, जैसे- ग़ालिब, मौमिन, जौक, शेफ़्ता को ही नहीं चौकाया अपितु अपनी सीधी-सहज भाषा और उसके नाटकीय आकर्षण ने आम लोगों को भी उनका प्रशंसक बना दिया। इनकी ग़ज़ल के इस रूप ने भाषा को वह मंझाव और पारदर्शिता दी, जिसमे बारीक़ से बारीक़ ख्याल के इज़हार की नयी सम्भावनाएँ थीं। ग़ालिब भी दाग़ के इस अंदाज से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके। दाग़ के एक जीवनी लेखक निसार अली शोहरत से उन्होंने एक बार कहा था- "दाग़ भाषा को न सिर्फ़ पाल रहा है, बल्कि उसे तालीम भी दे रहा है।"

रचनात्मक क्षमता

दाग़ देहलवी की रचनात्मक क्षमता अपने समकालीन उर्दू शायरों से कहीं अधिक थी। उनका एक 'दीवान'[3] 1857 की लूटमार की भेट चढ गया था। दूसरा उनके हैदराबाद के निवास के दौरान किसी के हाथ की सफाई का शिकार हो गया। इन दो दीवानों के खो जाने के बावजूद दाग़ देहलवी के पाँच दीवान 'गुलजारे दाग़', 'महताबे दाग़', 'आफ़ताबे दाग़', 'यादगारे दाग़', 'यादगारे दाग़- भाग-2', जिनमें 1038 से ज़्यादा गज़लें, अनेकों मुक्तक, रुबाईयाँ, सलाम मर्सिये आदि शामिल थे, इसके अतिरिक्त एक 838 शेरों की मसनवी[4] भी 'फरियादे दाग़' के नाम से प्रकाशित हुई। इतने बड़े शायरी के सरमाये[5] में सिर्फ़ उनकी मोहब्बत की बाजारियत को ही उनकी शायरी की पहचान समझना सबसे बड़ी भूल होगी। यहाँ तक की फ़िराक़ गोरखपुरी जैसा समझदार आलोचक भी हुआ। इससे इंकार करना कठिन है कि लाल क़िले के मुजरों, कव्वालियों, अय्याशियों, अफीम शराब की रंगरंलियों से जिनकी ऊपरी चमक-दमक में उस समय की दम तोड़ती तहजीब की अंतिम हिचकियाँ साफ सुनाई देती थीं, दाग़ के बचपन और जवानी के शुरुआती वर्षों में प्रभावित हुए थे। इस दौर का सांस्कृतिक पतन उनके शुरू के इश्क़ के रवेये में साफ नज़र आता है। उनकी ग़ज़ल की नायिका भी इस असर के तहत बाज़ार का खिलौना थी, जिससे वो भी उन दिनों की परम्परा के अनुसार खूब खेले। लेकिन दाग़ देहलवी का कमाल यह है कि वह यहीं तक सिमित होकर नहीं रहे थे। उनकी शायरी में उनके व्यक्तित्व की भाँति, जिसमें आशिक, नजाराबाज़, सूफ़ी, फनकार, दुनियादार, अतीत, वर्तमान एक साथ जीते-जागते हैं, कई दिशाओं का सफरनामा है। ये शायरी जिन्दा आदमी के विरोधाभासों का बहुमुखी रूप है, जिसे किसी एक चेहरे से पहचान पाना मुश्किल है।[1]

काबे की है हवास कभी कूए बुताँ की है
मुझको खबर नहीं, मेरी मिटटी कहाँ की है।

दाग़ का इश्क़

दाग़ देहलवी वर्ष 1857 की तबाहियों से गुजरे थे। दिल्ली के गली-मोहल्लों में लाशों का नज़ारा उन्होंने देखा था। लाल क़िले से निकलकर तिनका-तिनका जोड़कर जो आशियाना उन्होंने बनवाया था, उसे बिखरते हुए भी देखा। अपने दस-बारह साल के कलाम की बर्बादी के वह मात्र एक मजबूर तमाशाई बनकर रह गये थे। क़िले से निकले अभी मुश्किल से आठ-नो महीने ही हुए थे कि इस तबाही ने उन्हें घेर लिया। दिल्ली के हंगामों से गुजर कर दाग़ देहलवी ने रामपुर में पनाह ली। रामपुर से उनका संबंध उनकी मौसी उम्दा बेगम के पति रामपुर के नवाब युसूफ़ अली ख़ाँ के समय से था। दिल्ली के उजड़ने के बाद रामपुर उन दिनों असीर, अमीर, जहीर, निज़ाम और जलाला जैसे उस्तादों की आवाजों से आबाद था। नवाब शायरों का कद्रदान था। यहाँ दाग़ देहलवी की शायरी भी खूब फली-फूली और उनकी आशिक़ाना तबियत भी।

मुन्नीबाई हिजाब नाम की एक गायिका और तवायफ़ से दाग़ देहलवी का मशहूर इश्क़ इसी माहौल की देन था। उनका यह इश्क़ आशिक़ाना कम और शायराना अथिक था। दाग़ देहलवी उस वक्त आधी सदी से अधिक उम्र जी चुके थे, जबकि मुन्नीबाई हर महफ़िल में जाने-महफ़िल होने का जश्न मना रही थी। अपने इस इश्क़ की दास्ताँ को उन्होंने 'फरयादे दाग़' में मजे के साथ दोहराया है। मुन्नीबाई से दाग़ का यह लगाव जहाँ रंगीन था, वहीं थोड़ा-सा संगीन भी। दाग़ देहलवी उनके हुस्न पर कुर्बान थे और वह नवाब रामपुर के छोटे भाई हैदरअली की दौलत पर मेहरबान थी।[1] रामपुर में हैदरअली का रक़ीब[6] बनकर दाग़ देहलवी के लिए मुश्किल था। जब इश्क़ ने दाग़ देहलवी को अधिक सताया तो उन्होंने हैदरअली तक अपना पैगाम[7] भिजवा दिया- "दाग़ हिजाब के तीरे नज़र का घायल है। आप के दिल बहलाने के और भी सामान हैं, लेकिन दाग़ बेचारा हिजाब को न पाए तो कहाँ जाए।" नवाब हैदरअली ने दाग़ की इस गुस्ताख़ी[8] को न सिर्फ़ क्षमा कर दिया, बल्कि उनके खत का जवाब खुद मुन्नीबाई उन तक लेकर आई। नवाब हैदरअली का जवाब था कि- "दाग़ साहब, आपकी शायरी से ज़्यादा हमें मुन्नीबाई अजीज़ नहीं है।"

सबसे तुम अच्छे हो तुमसे मेरी किस्मत अच्छी
ये ही कमबख्त दिखा देती है सूरत अच्छी

हैदराबाद गमन

मुन्नीबाई एक डेरेदार तवायफ़ थी। उसके पास अभी उम्र की पूंजी भी थी और रूप का ख़ज़ाना[9] भी था। वह घर की चाहर दीवारी में सिमित होकर पचास से आगे निकलती हुई ग़ज़ल का विषय बनकर नहीं रह सकती थी। वह दाग़ देहलवी के पास आई, लेकिन जल्द ही दाग़ को छोड़कर वापस कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) के बाज़ार की ज़ीनत[10] बन गयी। नवाब रामपुर कल्बे अली ख़ाँ के देहांत के बाद दाग़ देहलवी रामपुर में अधिक समय तक नहीं रह सके। समय ने फिर से उनसे छेड़छाड़ शुरू कर दी थी। लाल क़िले से निकलने के पश्चात चैन की जो चंद साँसे आसमान ने उनके नाम लिखी थी, वह अब पूरी हो रही थीं। वह बुढ़ापे में नए सिरे से मुनासिब ज़मीं-आसमान की तलाश में कई शहरों की धूल छान कर नवाब महबूब अली ख़ाँ के पास हैदराबाद में चले आए।[1]

तदबीर से किस्मत की बुराई नहीं जाती
बिगड़ी हुई तकदीर बनायीं नहीं जाती

उस्ताद की पदवी

दाग़ देहलवी अब ढलती उम्र से निकलकर बुढ़ापे की सीमा में दाखिल हो चुके थे। उन्हें कई बीमारियों ने घेर लिया था। हैदराबाद में दाग़ को पाँव जमाने में साढ़े तीन साल से ज़्यादा का समय लगा। उस जमाने के हैदराबाद के रईस राजा गिरधारी प्रसाद बाक़ी, महाराज किशन प्रसाद शाद ने उनके लिए बहुत कोशिशें कीं, लेकिन दाग़ देहलवी को रोज़गार की फ़ौरी[11] ज़रुरत थी और नवाब को कोई क़दम उठाने से पहले लंबी छानबीन करने की आदत थी। यह समय दाग़ देहलवी पर बड़ा भरी पड़ा। वह अपने घर से अलग बुढ़ापे में जवानों की तरह रोज़गार की तलाश में हाथ-पैर मार रहे थे। नवाब और उनके मित्रों की शान में क़सीदे[12] लिख रहे थे। मज़ारों की चौखटों पर दुआएँ मांग रहे थे। दोस्तों की मदद के सहारे उनका समय कट रहा था। जब वक्त ने कई बार परीक्षा लेकर भी उन्हें मायूस होते नहीं देखा तो मजबूरी ने उन्हें नवाब के महल तक पहुँचा दिया और अब वे नवाब के उस्ताद नियुक्त हो गए।

मुन्नीबाई की वापसी

दाग़ देहलवी के इस सम्मान की शोहरत ने मुन्नीबाई के दिल में उस ज़माने की यादों को फिर से जगा जगा दिया, जिनको भुलाकर वह अपने किसी साज़िंदे[13] के निकाह[14] में आ चुकी थी। वह अपने पति से तलाक़ लेकर दाग़ देहलवी के पास हैदराबाद चली आई। वह जिस समय हैदराबाद आई थी, उस समय दाग़ देहलवी 72 वर्ष के हो चुके थे और मुन्नीबाई बालों में ख़िज़ाब[15] और मुँह में नकली डाट लगाने लगी थी। लेकिन दाग़ देहलवी की मुँह बोली बेटी और उनके पति साएल देहलवी की अंदरूनी राजनीति के कारण ये मिलन जल्दी ही शको-सुबह[16] का शिकार होकर हमेशा के लिए समाप्त हो गया।[1]

'दाग़ युग' साहित्यिक दृष्टि से दो दिशाओं में विभाजित था। एक तरफ़ सर सैय्यद और उनके साथी हाली, शिबली और आज़ाद थे, जो साहित्य को देश और कौम[17] के सुधार का माध्यम बनाना चाहते थे। वे कथ्य तथा कहने में नए प्रयोग कर रहे थे, नज़ीर अकबराबादी के सौ वर्ष बाद कविता फिर से सामूहिक जीवन से जुड़ रही थी। इसमें में हाली की आवाज़ ज़्यादा ऊँची और रचनात्मक थी। डॉक्टर इकबाल, सीमाब, जिगर मुरादाबादी के अलावा उनके शिष्यों की तादाद दो हज़ार से अधिक थीं। इनमें से सभी दाग़ देहलवी की ग़ज़ल से किसी न किसी स्तर पर प्रभावित थे। उर्दू की नयी ग़ज़ल जो फ़िराक़ गोरखपुरी से वर्तमान युग में आई, उस पर भी दाग़ देहलवी की ग़ज़ल के प्रभाव को साफ देखा जा सकता है।

तवायफ़ों का साथ

दाग़ देहलवी का बुढ़ापा आर्थिक संपन्नता के होते हुए भी आराम से व्यतीत नहीं हुआ। बीवी के देहांत ने उनके अकेलेपन को अधिक गहरा कर दिया था, जिसे बहलाने के लिए वह एक साथ कई तवायफ़ों को नौकर रखे हुए थे। इनमें सहिब्जान, उम्दजान, इलाहिजान, जद्दनबाई., सूरत की अख्तर जान ख़ास थीं। ये सब दाग़ देहलवी के दरबार की मुलाजिम[18] थीं। दाग़ देहलवी से इन तवायफ़ों का रिश्ता शाम की महफ़िलों तक ही था। उनको शायरी के साथ संगीत का भी शौक था। ये सब तवायफ़ें अपने दौर की प्रसिद्ध गायिकाएँ भी थीं। दाग़ देहलवी की गज़लों की शौहरत में इन सुरीली आवाज़ों का भी बड़ा योगदान था।

निधन

दाग़ देहलवी की अपनी कोई संतान नहीं थी। पत्नी के देहांत के बाद दूर-पास के रिश्तेदार, जिनको दाग़ देहलवी पाल रहे थे, वे उनके घर को आपसी मतभेद का महाभारत बनाये हुए थे। सबकी नज़रें केवल मौत की और बढ़ते हुए दाग़ देहलवी के बुढ़ापे पर थी। हैदराबाद में ही 71-72 वर्ष की उम्र में उनका वर्ष 1905 में निधन हो गया।[1]

क्या मिला हमको जिंदगी के सिवा
वह भी दुश्वार, नातमाम[19], खराब।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 1.2 1.3 1.4 1.5 1.6 परिचय- दाग़ देहलवी (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 12 मार्च, 2013।
  2. उचित
  3. ग़ज़लों की किताब
  4. खंडकाव्य
  5. पूँजी
  6. किसी स्त्री से प्रेम करने वाले दो पुरुष
  7. सन्देश
  8. धृष्टता, दु:साहस, बेबाकी, बदतमीज़ी
  9. निधि, कोष, भंडार
  10. सजावट, रौनक, शोभा
  11. शीघ्र, त्वरित, फ़ौरन
  12. पद्यात्मक रचना, नज़्म की एक क़िस्म, जिसमें किसी महान व्यक्ति की प्रशंसा की जाती है।
  13. साज़ बजाने वाला, वादक, तंत्री
  14. पाणिग्रहण, विवाह, ब्याह
  15. बालों को रंगने का मसाला
  16. सन्देह
  17. जाति
  18. नौकरानी, दासी
  19. अपूर्ण, अधूरा

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख