राधा (अधिरथ पत्नी)

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 07:06, 21 February 2016 by नवनीत कुमार (talk | contribs) ('thumb|शिशु [[कर्ण का राधा तथा अधिरथ क...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

[[चित्र:Radha-and-Adhirath.jpg|thumb|शिशु कर्ण का राधा तथा अधिरथ को मिलना]]


चित्र:Disamb2.jpg राधा एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- राधा (बहुविकल्पी)

राधा हिन्दू पौराणिक ग्रंथ महाभारत के उल्लेखानुसार अधिरथ की पत्नी तथा कर्ण की माता थी।

  • महाभारत वन पर्व के अनुसार राधा को कोई संतान नहीं थी, इसके लिए उसने अनेक यत्न किए थे।
  • एक दिन गंगा जी के तट पर अधिरथ को एक बालक पिटारी में बहता हुआ मिला था।
  • वह बालक प्रातःकालीन सूर्य के समान तेजस्वी था। उसने अपने अंगों में स्वर्णमय कवच धारण कर रक्खा था। उसका मुख कानों में पड़े हुए दो उज्जवल कुण्डलों से प्रकाशित हो रहा था।
  • उस बालक को देखकर पत्नी सहित सूत के नेत्रकमल आश्चर्य एवं प्रसन्नता के खिल उठे। उसने बालक को गोद में लेकर अपनी पत्नी से कहा- ‘भीरु ! भाविनी ! जब से मैं पैदा हुआ हूँ, तब से आज ही मैंने ऐसा अद्भुत बालक देखा है। मैं समझता हूँ, यह कोई देवबालक ही हमें भाग्यवश प्राप्त हुआ है। मुझ पुत्रहीन को अवश्य ही देवताओं ने दया करके यह पुत्र प्रदान किया है।'
  • ऐसा कहकर अधिरथ ने वह पुत्र राधा को दे दिया। राधा ने भी कमल के भीतरी भाग के समान कान्तिमान, शोभाशाली तथा दिव्यरूपधारी उस देवबालक को विघिपूर्वक ग्रहण किया। निश्चय ही दैव की प्रेरणा से राधा के स्तनों से दूध भी झरने लगा। उसने विधिपूर्वक उस बालक का पालन-पोषण किया और उसका नाम कर्ण रखा।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. महाभरत वन पर्व (हिन्दी) कृष्णकोश। अभिगमन तिथि: 21 फरवरी, 2016।

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः